अंडमान में 4.9 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत का माहौल
नई दिल्ली। अंडमान निकोबार द्वीप समहू में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके बीती रात 3:49 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 दर्ज की गई है। इस भूकंप में किसी भी तरह की जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले 21 मई को भी अंडमान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त रात 12:39 बजे ये भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 5.6 दर्ज की गई थी। बीती बुधवार को गुजरात के बनासकांठा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की 2.3 तीव्रता मापी गई।













Click it and Unblock the Notifications