Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अंडमान-निकोबार द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8

नई दिल्ली। अंडमान-निकोबार द्वीप पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप रात तकरीबन 2.2 मिनट पर आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 मांपी गई है। जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सबांग के डब्ल्यूएनडब्ल्यू से तकरीबन 290 किलोमीटर दूर था। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। आज सुबह हरियाणा के दक्षिण-पूर्व रोहतक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

earthquake

रोहतक में भी भूकंप

जानकारी के अनुसार रोहतक में भूकंप के ये झटके आज सुबह 4.18 बजे महसूस किए गए हैं, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.1 दर्ज की गई है। यह भूकंप के झटके दक्षिण-पूर्व रोहतक से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। इससे पहले बुधवार को मुंबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह झटके बुधवार को दिन में 11 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से बताया गया है कि भूकंप की तीव्रका रिएक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई है। भूकंप का केंद्र मुंबई के 103 किमी उत्तर में था।

दिल्ली-एनसीआर में कई झटके

हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गजरात के कच्छ में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भूकंप आया। कच्छ के भुज में मंगलवार को सुबह 10.49 बजे 3.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। भूकंप का एपिसेंटर भचाऊ से 11 किलोमीटर दूर था। सोमवार और रविवार को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे राजकोट से 83 किलोमीटर दूर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे तक गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में झटके महसूस किए गए थे। कच्छ में रविवार रात को 5.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।

क्यों आते हैं भूकंप

दरअसल भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+