जब पूरी दुनिया में कायम रहा एक घंटे तक अंधेरा! देखिए तस्वीरें
पूरी दुनिया में एक घंटे तक अर्थ आवर को सेलिब्रेट करने के लिए बिजली बुझा दी गई। 2007 में शुरुआत के बाद दसवें साल भी जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया।
दिल्ली। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे पूरी दुनिया के महत्वपूर्ण स्मारकों और भवनों में बिजली गुल दिखी। बड़े शहरों के आकाश में अंधेरा दिखा। वक्त था अर्थ आवर 2017 को सेलिब्रेट करने का।

साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक बिजली बुझाकर जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाने के लिए दसवां अर्थ आवर पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया गया।

भारत में भी महत्वपूर्ण जगहों की बत्तियां गुल दिखीं। मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन हो या दिल्ली का इंडिया गेट, लोटस टेंपल या राष्ट्रपति भवन हो, हर जगह अंधेरा छाया रहा। देखिए तस्वीरें -



2007 में की गई थी अर्थ आवर की शुरुआत
2007 में पहला अर्थ आवर सेलिब्रेट किया गया था। इसे सिडनी में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड ने शुरू किया था। 2017 में दसवें अर्थ आवर को मनाने में दुनियाभर के देशों ने भाग लिया।


दुबई का बुर्ज खलीफा -












Click it and Unblock the Notifications