Gujarat News: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से पीएम मोदी ने दिखाई 25 नई ई-बसों को हरी झंडी, एकता नगर बना 'आदर्श ई-सिटी'
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर, पीएम मोदी ने एकता नगर में पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 25 नई ई-बसें लॉन्च कीं।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर से 25 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके साथ ही अब एकता नगर में कुल 55 ई-बसें पर्यटकों को मुफ्त यात्रा सेवा प्रदान करेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा, "एकता नगर केवल पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास का भी प्रतीक है।" उन्होंने कहा कि ई-बसों के संचालन से न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि पर्यटकों को भी आधुनिक और आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी।
नई 9 मीटर लंबी एसी मिनी ई-बसें एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर तक चल सकती हैं। इन बसों में दिव्यांगजनों के लिए विशेष लिफ्टिंग सिस्टम की सुविधा है, जिससे वे आसानी से बस में चढ़-उतर सकें। वहीं, महिलाओं के लिए चार पिंक सीटें आरक्षित की गई हैं, जिससे वे सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications