क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

MP सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास में किया रावण दहन

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर: नौ दिनों की नवरात्रि के खत्म होने के बाद आज देश में दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। ऐसे में इसे असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। आज देशभर में अलग-अलग शहरों में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को जलाया जा रहा है। दहन किया जा रहा है। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, पटना जैसे से रावण दहण की तस्वीरें आई हैं।

Dussehra

लाइव अपडेट-

Newest First Oldest First
10:47 PM, 15 Oct

विजयदशमी के मौके पर कर्नाटक में स्थित मैसूर पैलेस को लाइटों से सजाया गया।
10:31 PM, 15 Oct

उत्तर प्रदेश: दशहरे के मौके पर लखनऊ के ऐशबाग में रावण का पुतला जलाया गया।
10:30 PM, 15 Oct

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में सीएम आवास पर 'रावण दहन' किया।
10:27 PM, 15 Oct

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज से भगवान रघुनाथ की 'रथ यात्रा' के साथ शुरू हुआ और अगले 7 दिनों तक जारी रहेगा।
10:25 PM, 15 Oct

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर के रामलीला मैदान में रावण दहन में हिस्सा लिया।
9:49 PM, 15 Oct

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दशहरा के अवसर पर ग्वालियर में शमी वृक्ष की पूजा की।
8:11 PM, 15 Oct

अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में दशहरे के मौके पर रावण के पुतले का दहन किया गया।
7:42 PM, 15 Oct

मध्य प्रदेश के भोपाल के टीटी नगर में दशहरे के मौके रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को जलाया गया।
7:41 PM, 15 Oct

दिल्ली में दशहरे के मौके पर लव कुश रामलीला में रावण के पुतले को जलाया गया।
7:41 PM, 15 Oct

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लव कुश रामलीला में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को जलाया।
7:40 PM, 15 Oct

पंजाब: लुधियाना के सिविल लाइन में दशहरा के मौके पर रावण के पुतले को जलाया गया।
7:40 PM, 15 Oct

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयदशमी के अवसर पर गोरखपुर के रामलीला मैदान में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की पूजा की।
7:40 PM, 15 Oct

बिहार में विजयदशमी के अवसर पर पटना में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को जलाया गया।
7:39 PM, 15 Oct

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लव कुश रामलीला में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को जलाया।
7:39 PM, 15 Oct

आज देशभर में अलग-अलग शहरों में रावण दहन किया जा रहा है। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, पटना जैसे से रावण दहण की तस्वीरें आई हैं।
7:39 PM, 15 Oct

आज ही के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। ऐसे में इसे असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है।
7:39 PM, 15 Oct

नौ दिनों की नवरात्रि के खत्म होने के बाद आज देश में दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़: दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर आ चढ़ी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

Comments
English summary
Dussehra Ravan Dahan performed in delhi patna and other cities
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X