Earthquake के समय कैसे रहें सुरक्षित, जानिए बचाव के अहम उपाय
नई दिल्ली। उत्तर भारत कई शहरों में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कश्मीर में जोरदार भूकंप के झटके लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप हल्के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था। अफगानिस्तान की राजधानी काबूल के उत्तर-पूर्व में भूकंप का केंद्र था। अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 दर्ज की गई है। किसी भी प्राकृतिक आपदा के वक्त काफी अफरा-तफरी मच जाती है, इसलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय, जिससे भूकंप के समय में सुरक्षित रहा जा सकता है।

>>भूकंप के समय अगर आप घर, दफ्तर या किसी बिल्डिंग में हैं तो तुरंत वहां से बाहर निकलें। भूकंप के समय इमारतें जर्जर कर गिर पड़ती हैं, इसलिए तुरंत वहां से निकलना चाहिए।
>> भूकंप आने पर खुले मैदान का रुख करें। खुला मैदान भूकंप के समय सबसे सुरक्षित होता है, क्योंकि वहां आसपास इमारतें नहीं होतीं।
>> अगर आप घर से नहीं निकल पाए हैं, तो किसी टेबल या बेड के नीचे छुप जाएं।
>> अलमारी और बुकशेल्फ जैसी चीजों से दूर रहें। इनके गिरने का खतरा होता है।
>> अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो उसे धीमा कर किसी सुरक्षित जगह पार्क करें और उसी में रहें।
>> किसी इमारत से नीचे उतरते वक्त लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें। ऐसे मौकों पर हमेशा सीढ़ियों का प्रयोग करना चाहिए।
>> कांच की खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें।
>>भारी चीजों जैसे तस्वीर तथा शीशे आदि को, बिस्तर, सोफा, डाइनिंग टेबल, बेंच, आदि से दूर लगायें, वहां मत लगायें जहां लोग बैठते हों।
>> खुले क्षेत्र में बिल्डिंग, पेड़ों, टेलीफोन, बिजली की लाइनों, फ्लाईओवरों तथा पुलों से दूर रहें।
>>आपातकालीन टेलीफोन नंबरों को याद रखें (जैसे डाक्टरों, अस्पतालों, तथा पुलिस आदि के टेलीफोन नंबर)। स्वयं तथा परिवार के सदस्यों को भूकंप के बारे में जानकारी दें।












Click it and Unblock the Notifications