दुबई जाने वाले विमान में खराबी से मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा, 150 यात्रियों ने काटा बवाल
नई दिल्ली। मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया के विमान में गड़बड़ी की वजह से यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर जमकर बवाल काटा। विमान में खराबी की वजह से 150 यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए, जिसके बाद यात्रियों की एयरपोर्ट स्थित अधिकारियों से जमकर बहस हुई। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के विमान को गुरुवार रात 8 बजे उड़ान भरना था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह ये उड़ान नहीं भर सका। जिसके बाद यात्रियों ने जमकर बवाल काटते हुए कहा कि एयर इंडिया का स्टाफ प्रोफेशनल नहीं है और हमे इस बात की जानकारी नहीं दे रहा है कि विमान फिर से कब उड़ान भरेगा, ये लोग हमसे अपने पैसे वापस लेकर जाने को कह रहे हैं।
यात्रियों का आरोप है कि एयर इंडिया के स्टाफ ने उनके साथ बदसलूकी की है और उन्हें यह तक नहीं बताया जा रहा है कि विमान कितनी देर में उड़ान भरेगा। जानकारी के अनुसार विमान फिलहाल दुबई के लिए उड़ान भर चुका है। आपको बता दें कि यह विमान गुरुवार रात 8 बजे उड़ान भरने वाला था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से समय पर उड़ान नहीं भर सका। कई घंटों की मशक्कत के बाद विमान को ठीक किया जा सका, लेकिन जब काफी देर तक विमान की खराबी को सही नहीं किया जा सका तो यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
150 passengers of Air India Mumbai-Dubai flight stranded at Mumbai Airport as the flight,scheduled to depart at 8 pm y'day,has still not taken off due to technical problem in aircraft, say 'Staff is unprofessional,not telling us how long we'll be here.Asking us to take refund&go' pic.twitter.com/zb7uq3qb3i
— ANI (@ANI) August 2, 2018
इसे भी पढ़ें- रियाद से मुंबई आ रहा जेट एयरवेज का विमान रनवे से उतरा, सभी 142 यात्री सुरक्षित