आमिर की फिल्म पीके में लगा है ISI का पैसा: सुब्रमण्यम स्वामी

नयी दिल्ली। आमिर खान की फिल्म पीके को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म के विरोध में प्रदर्शन और तोड़-फोड़ हो रहे हैं। हिंदू संगठन इसे हिंदू धर्म के खिलाफ बता रहे हैं तो वहीं इस बीच भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि फिल्म पीक में अंडरवर्ल्ड और आईएसआई का पैसा लगा है।

subramanian swamy

जी हां भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने यह कहकर खलबली मचा दी है कि फिल्म में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई का पैसा लगा है। सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि फिल्म में दुबई और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का पैसा लगा हुआ है। स्वामी ने ट्वीट के जरिए ये सवाल उठाया है कि फिल्म के लिए फंडिंग कहां से हुई? उन्होंने कहा कि मेरे सूत्रों से पता चला है कि फिल्म के लिए दुबई और आईएसआई ने पैसा लगाया है।


स्वामी ने न केवल सवाल उठाया बल्कि जांच की मांग है। उन्होंने कहा कि सरकार और डीआरआई को इस पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। गौरतलब है कि आमिर खान की इस फिल्म का लगातार विरोध हो रहा है। प्रदर्शन करने वाले संगठन इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। फिल्म के विरोध में कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन हुए और कहीं-कहीं फिल्म चलने नहीं दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+