डीयू एडमिशन: जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर दाखिले तक की अहम तारीख
डीयू एडमिशन जानिए क्या है रजिस्ट्रेशन से लेकर दाखिले तक की डेट्स
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी (अंडरग्रेजुएट) कोर्स 2017 में दाखिलों के लिए कट ऑफ लिस्ट रिलीज कर दी गई है। इनमें बीए, बी कॉम, आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के कोर्स हैं। 3072674 केंडिडेट ने इन कोर्स के लिए अप्लाई किया है। कट-ऑफ दिल्ली यूनिवर्सिटी की वेबसाइट (du.ac.in.) पर देखी जा सकती है।

किस तारीख को क्या प्रक्रिया
पहली कट-ऑफ को पहले 20 जून को रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसे 23 जून को जारी किया गया है। दूसरी कट-ऑफ 1 जुलाई जबति तीसरी 7 जुलाई को आएगी। ये हैं दाखिले से जुड़ी अहम तारीखें-
- कॉलेजों की ओर से पहली कट-ऑफ लिस्ट-24 जून
- डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन अप्रूवल- 24 से 28 जून
- कॉलेजों की ओर से दूसरी कट-ऑफ का नोटिफिकेशन- 1 जुलाई
- डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन अप्रूवल- 1 जुलाई से 4 जुलाई
- कॉलेजों की ओर से तीसरी कट-ऑफ का नोटिफिकेशन- 7 जुलाई
- डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन अप्रूवल- 7 जुलाई से 10जुलाई
- चौथी कट-ऑफ का नोटिफिकेशन (यदि जरूरी हुआ) - 13 जुलाई
- डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन अप्रूवल-13 जुलाई से 15 जुलाई
वेरिफिकेशन
- मॉर्निंग कॉलेज- सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 तक
- इवनिंग कॉलेज- शाम 4:00 बजे से शाम 7:00 तक
Download











Click it and Unblock the Notifications