नशे में धुत्त सिपाही ने मासूम बच्चे पर चढ़ाई कार, मौके पर ही मौत
नई दिल्ली। देश की राजधानी की पुलिस की करतूतों को सुनकर पूरा देश एक बार फिर शर्मिंदा है। इस बार दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने नशे की हालत में एक मासूम बच्चे पर गाड़ी चढ़ा दी जिसके बाद बच्चे की मौत हो गयी।

वहीं बच्चे को बचाने की कोशिश करने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग भी पुलिस वाले की कार की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गये है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस का सिपाही बुरी तरह से नशे में धुत्त और उसने जानबूझकर बच्चे पर गाड़ी चढ़ायी थी।
यह हादसा रविवार की दोपहर तकरीबन 3 बजे हुआ। दिल्ली पुलिस का सिपाही अशोक अपने दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सादे कप़डों में अपनी कार से यमुना खादर में पहुंचा। वहां उसने जमकर शराब पी। खादर के बाजार से ले जाकर मछली फ्राई कर खाई।
सिपाही नशे की ही हालत में कार को तेजी से एनएच-24 की ओर ले जाने लगा। वहीं पास में गोपाल पडोसी महिला व रिश्ते में गोपाल की दादी दमनी देवी (60) के पास खेल रहा था। तेजी से कार चलाने के दौरान कार गोपाल पर चढ़ते-चढ़ते बची। दमनी देवी ने जब उससे देखकर कार चलाने के लिए कहा तो आरोप है कि अशोक ने कार बैक कर मासूम के ऊपर चढ़ा दी।
घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी ने मौके से कार समेत फरार होने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने एनएच-24 पर जाम भी लगा दिया। मेडिकल में अशोक के शराब पीने की पुष्टि हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications