नशे में धुत शख्स ने पत्नी की आंखें और गाल काटे, हेलमेट से पीट-पीटकर किया अधमरा

Karnataka News: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार दी। आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी की आंखें और गाल काटे। इसी के साथ हेलमेट से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।

घटना कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले की है, जहां महिला को गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Karnataka News

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को बेलथांगडी क्षेत्र के निवासी सुरेश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद झगड़ा पति की तरफ से अपनी पत्नी पर हमले में बदल गया।

दक्षिण कन्नड़ एसपी के अनुसार 55 वर्षीय सुरेश ने अपनी पत्नी पर अपने हाथ और हेलमेट से हमला किया और उसके चेहरे पर काट लिया, जिससे खून बहने लगा। जब उसकी बेटी अपनी मां को बचाने आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद डरी हुई लड़की घर से भाग गई।

मंगलवार सुबह महिला बेहोशी की हालत में मिली, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में खतरनाक हथियारों और द्वारा स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने सहित कई आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+