सीमेंट की बोरी समझ चढ़ा दी जेसीबी, डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। मॉडल टाउन में हॉली पार्क की निर्माणाधीन झील के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। नशे में धुत ड्राइवर ने सीमेंट की बोरी समझ इस मासूम के सिर पर जेसीबी चढ़ा दी, जिससे बच्चे की मौत हो गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ, बच्चा सो रहा था। वहीं, बच्चे की मौत से गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा।

भीड़ ने चालक की बुरी तरह पिटाई की

भीड़ ने चालक की बुरी तरह पिटाई की

आक्रोशित भीड़ ने चालक की बुरी तरह पिटाई करने के बाद जेसीबी को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया बुझाया। बताया जा रहा है कि परिवार 24 अगस्त को ही बल्लभगढ़ से हॉली पार्क में मजदूरी करने आया था। गणेशी बाई मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

बच्चे के सिर पर चढ़ा दी जेसीबी

बच्चे के सिर पर चढ़ा दी जेसीबी

गणेशी बाई ने बताया कि हॉली पार्क में ही वह झोपड़ी में रहती है। पति राज मिस्त्री कन्हैयालाल झील की दीवार का निर्माण कर रहे हैं, पास में ही तीन बेटों में सबसे छोटे डेढ़ साल के कमलापथ को पगडंडी पर सुला दिया था और बड़ी बेटी को निगरानी में छोड़कर वह कान की दवा लेने झोपड़ी में चली गई। कुछ देर बाद ही श्रवण वहां खड़ी जेसीबी चलाने लगा। झारखंड के रहने वाले श्रवण ने सो रहे मासूम बच्चे को कुचल डाला।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

श्रवण ने बच्चे के सिर पर जेसीबी चढ़ा दी तो निगरानी कर रही बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां काम रहे मजदूर जमा होने लगे, जबकि श्रवण मौके से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन मजदूरों ने उसे घेर लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। श्रवण ने पुलिस को बताया कि वह 8 साल की उम्र में पंजाब आया था। रविवार सुबह 11 बजे उसने शराब पी ली थी, इसके बाद वह अचानक जेसीबी चलाने पहुंच गया और देखते ही देखते सीमेंट के खाली कट्टे पर सो रहे बच्चे पर जेसीबी चढ़ा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+