7-11 साल के बच्चों को लगेगी कोवोवैक्स, सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मिली मंजूरी
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने मंगलवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविड -19 वैक्सीन कोवोवैक्स (Covovax) को 7-11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली, 28 जून : ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने मंगलवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविड -19 वैक्सीन कोवोवैक्स (Covovax) को 7-11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीसीजीआई ने इस उम्र के बच्चों के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी है। डीसीजीआई ने पिछले साल 28 दिसंबर 2021 को वयस्कों के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी। 12-17 साल की आयु के बच्चों के लिए 9 मार्च 2022 को मंजूरी दी थी।

कोवोवैक्स एक प्रोटीन आधारित कोविड-19 वैक्सीन है, जिसका निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने नोवावैक्स के लाइसेंस के तहत किया गया है और यह Covax सुविधा का हिस्सा है। कोवोवैक्स एसआईआई द्वारा निर्मित दूसरा कोविड-19 वैक्सीन है, जो कोविशील्ड भी बनाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले साल दिसंबर में Covovax की आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी थी। कोवोवैक्स दो खुराक वाली वैक्सीन है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर स्टोर किया जा सकता है। SII के अनुसार Covovax की प्रभावकारिता 90 प्रतिशत है। फिलहाल कोवोवैक्स की कीमत 225 रुपये है।
पहले इन वैक्सीनों को मिली मंजूरी
भारत के दवा नियामक ने पहले ही 6-12 साल की उम्र के बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन, 5-12 साल के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई के कोविड -19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स और 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ZycovD (ज़ाइडस कैडिला वैक्सीन) को मंजूरी दे दी है। सरकार ने 16 मार्च से 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया। 15-18 वर्ष की आयु के किशोरों के लिए टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू हुआ।












Click it and Unblock the Notifications