Droupadi Murmu Budget Speech: नारी शक्ति से वंदे भारत तक राष्ट्रपति ने दिया 'न्यू इंडिया' का रिपोर्ट कार्ड
Droupadi Murmu Budget 2026 Speech Highlights: संसद के बजट सत्र 2026 की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ हुई। अपने संबोधन में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने 21वीं सदी के इस दूसरे पड़ाव को भारत के लिए 'स्वर्णिम काल' बताया। उन्होंने पिछले एक दशक की उपलब्धियों, आर्थिक शक्ति के रूप में भारत के उभार और सामाजिक न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में भारत की ऐतिहासिक विरासत, आर्थिक प्रगति, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण को 'विकसित भारत' के मूल स्तंभ बताते हुए कहा कि बीते 10-11 सालों में देश ने हर क्षेत्र में अपनी बुनियाद मजबूत की है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के साथ भारत ने इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है और यह समय देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला है।
Budget Session 2026 Highlights: विरासत का सम्मान और नई पीढ़ी को प्रेरणा
राष्ट्रपति मुर्मु ने देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जब देश अपने पूर्वजों के योगदान को याद करता है, तो नई पीढ़ी को 'विकसित भारत' के निर्माण की प्रेरणा मिलती है। महान विभूतियों को नमन करते हुए उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और सरदार पटेल की 150वीं जयंती के गौरवशाली आयोजनों का जिक्र किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत रत्न भूपेन हजारिका के जयंती समारोहों ने पूरे देश को एकता और संगीत की भावना से जोड़ दिया है, जो 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को मजबूत करता है।
Smartphone Export India: स्मार्टफोन और EV एक्सपोर्ट में नया कीर्तिमान
भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने डिजिटल और मैन्युफैक्चरिंग क्रांति के आंकड़े पेश किए। साल 2025-26 के पहले 5 महीनों में ही भारत का स्मार्टफोन निर्यात 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुँच गया है, जो वैश्विक बाजार में भारत की पकड़ को दर्शाता है। 'मेक इन इंडिया' की सफलता को दोहराते हुए उन्होंने बताया कि भारत ने इस साल 100 से अधिक देशों को इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात शुरू कर दिया है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर: वंदे भारत का बिछा नेटवर्क
कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राष्ट्रपति ने रेलवे के कायाकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक 150 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क खड़ा हो चुका है। हाल ही में वंदे भारत की 'नई पीढ़ी' की ट्रेनों का पर्दापण इस दिशा में एक और क्रांतिकारी कदम है।
25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर
बाबासाहेब अंबेडकर के समानता और सामाजिक न्याय के आदर्शों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक को अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले एक दशक में सरकार की नीतियों के कारण 25 करोड़ नागरिक गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार के तीसरे कार्यकाल में गरीबों को सशक्त बनाने का अभियान और भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
Nari Shakti President Speech: नारी शक्ति: NDA से पास आउट हुई महिला कैडेट्स
राष्ट्रपति ने महिला सशक्तिकरण को देश के विकास की पहली शर्त बताया। उन्होंने एक ऐतिहासिक मील के पत्थर का जिक्र करते हुए कहा, "कुछ महीने पहले ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास आउट हुआ है। यह उपलब्धि इस विश्वास को पुख्ता करती है कि देश के विकास में 'नारी शक्ति' सबसे आगे खड़ी है।"
Budget 2026: विकसित भारत की ओर एक बड़ा कदम
अपने संबोधन के अंत में राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2026 के साथ देश ने इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। पिछले 25 वर्षों की सफलताएं और पिछले 10-11 वर्षों में तैयार की गई मजबूत नींव अब भारत को 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने के लक्ष्य की ओर ले जाएगी।
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications