कर्नाटक: कलबुर्गी में बिना बुर्का पहने छात्राओं को चालक ने बस में चढ़ने से रोका, लड़कियों से की बदतमीजी

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक बस में उस वक्त हंगामा मच गया जब बस चालक ने छात्राओं से बुर्का पहनकर ही बस में चढ़ने की बात कही।

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक बस चालक ने कथित तौर पर स्कूली छात्राओं को वाहन में चढ़ने से इसलिए मना कर दिया, क्योकि उन्होंने बुर्का नहीं पहना हुआ था। ये घटना उस वक्त घटित हुई जब छात्राएं स्कूल जाने के लिए कमलापुर तालुक के ओकाला गांव से बसवकल्याण की ओर जा रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बसवकल्याण से कलबुर्गी रास्ते पर बस चलाने वाले चालक ने ये मांग रख दी कि सभी मुस्लिम छात्राएं बस में चढ़ने से पहले बुर्का पहनें। साथ ही बस चालक ने हिजाब पहनने वालों को भी बस में बैठाने से इंकार कर दिया। ड्राइवर का कहना था कि मुस्लिम छात्राओं के लिए केवल बुर्का ही अनिवार्य है।

burqa in Karnataka

ड्राइवर ने कहा कि अगर आप मुस्लिम हैं तो बुर्का पहनें, हिजाब नहीं। तभी हम आपको बस में चढ़ने देंगे। इस मामले पर एक छात्रा ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि ड्राइवर ने उनकी धार्मिक पहचान पर सवाल उठाया साथ ही उनसे बुर्का पहनने पर जोर दिया। जब छात्राओं ने इस बात से इंकार कर दिया और अपना नाम नहीं बताया तो ड्राइवर ने उनके साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।

वहीं, जब इस मामले के बारे में अन्य यात्रियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बस चालू हालत में नहीं थी और छात्राएं हंगामा कर रही थीं।

बता दें कि कर्नाटक में हिजाब का मामला अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ, जब एक पीयू कॉलेज की कुछ छात्राओं ने हिजाब पहनने की मांग शुरू की। इसके बाद ये मामला दब गया। लेकिन, 31 दिसंबर 2021 को उडुपी के सरकारी पीयू कॉलेज में हिजाब पहनकर 6 छात्राएं आईं, जिसके बाद कॉलेज में प्रदर्शन शुरू हो गया। इसके बाद ये मामला कोर्ट में पहुंच गया। तब से कर्नाटक में हिजाब और बुर्का को लेकर घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+