DRI ने शख्स से घर से जब्त की तस्करी वाली 30 विदेशी हाई-एंड प्रीमियम घड़ियां, इनकी कीमत उड़ा देगी होश
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई जोनल यूनिट ने एक शख्स को अरेस्ट किया है,जिसके घर से तस्करी कर विदेश से लाई 30 से अधिक विदेशी घड़ी जब्त की है जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है।

डीआरआई ने ये कार्रवाई शनिवार को क जिसमें मुंबई जोनल यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके घर से तस्करी कर लाई गई 30 से अधिक हाई-एंड प्रीमियम विदेशी घड़ियां बरामद की।
इनमें से अधिकांश घड़ियां असाधारण और बहुत ही कीमती हैं। सभी घड़ियों की कुल बाजार कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत बाजार में 30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
टीआरआई ने बताया कि सामान के जरिए व्यक्तियों द्वारा घड़ियों के आयात पर सामान नियमों के अनुसार 38.5 प्रतिशत सीमा शुल्क लगता है, जिसकी चोरी उक्त व्यक्ति द्वारा की गई थी।
डीआरआई की ने बताया कि हमारे खूफिया विभाग को मिली खफिया सूचाना के आधार पर उस व्यक्ति को पिछले सप्ताह सिंगापुर से आने के बाद कोलकाता हवाई अड्डे पर रोक लिया गया था और एक बहुत महंगी ग्रुबेल फोर्से घड़ी जब्त कर ली गई थी, जिसके बारे में उसने सीमा शुल्क अधिकारियों से पहले घोषणा नहीं की थी।
अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था, लेकिन डीआरआई, मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने कोलकाता में एक महंगे आवासीय परिसर में उसके घर की तलाशी ली जिसमें 30 करोड़ की ये विदेशी बरामद की है।
तस्करी कर भारत लाई गई जिन्हें डीआरआई ने जब्त किया है उनकी कीमत कुल 30 करोड़ है वहीं इनमें विदेश ब्रांड ग्रेबेल फोर्से, पर्नेल, लुई वुइटन, एमबी और एफ, मैड, रोलेक्स, ऑडेमर्स पिगुएट और रिचर्ड मिल सहित प्रीमियम विदेशी ब्रांडों की 30 धडियां शामिल है।
Directorate of Revenue Intelligence (DRI), Mumbai zonal Unit arrested a person and recovered more than 30 smuggled high-end premium watches of foreign origin from his residence. Most of these watches are limited edition watches of exceptionally high value. The total market value… pic.twitter.com/rm28EnV9Wi
— ANI (@ANI) July 22, 2023












Click it and Unblock the Notifications