छुट्टी में स्टाफ को तंग किया तो देगी 1,00,000 रुपए हर्जाना, जानें कौन सी भारतीय कंपनी स्टाफ पर हुई लट्टू ?

मुंबई की एक कंपनी ने छुट्टी पर गए स्टाफ को किसी भी सूरत में तंग नहीं करने की नीति बनाई है। अगर ऐसा हुआ तो कंपनी उसे एक लाख रुपए देगी। यही नहीं स्टाफ को साल में कम से कम एक बार छुट्टी पर जरूर भेजेगी।

dream11-company-will-pay-rs-1-00-000-as-compensation-if-they-disturb-employee-during-the-leave

भारत में एक कमाल की कंपनी है, जो अपने कर्मचारियों को छुट्टी लेकर आराम से घूमने-फिरने और परिवार वालों के साथ वक्त बिताने को कह रही है। आपको लगता होगा कि यह सब सिर्फ कहने की बातें हैं। लेकिन, यकीन मानिए कि इस कंपनी में फरमान जारी कर दिया गया है कि अगर कोई स्टाफ छुट्टी पर गया है और गलती से किसी ने उसे कंपनी के काम को लेकर फोन कर दिया या फिर मेल डाल दिया तो फिर कंपनी उसे 1,00,000 रुपए देकर उसकी छुट्टी खराब करने की एवज में हर्जाना भरेगी। यही नहीं कंपनी हर कर्मचारी से कह रही है कि साल में कम से कम एक बार तो छुट्टी पर जरूर जाओ यार! काम तो चलता ही रहता है!

Recommended Video

      Gautam Adani के बारे में जानिए, कैसे बने दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति? | वनइंडिया हिंदी *Offbeat

      एक भारतीय कंपनी अपने स्टाफ पर हुई लट्टू!

      एक भारतीय कंपनी अपने स्टाफ पर हुई लट्टू!

      आपकी कंपनी आपको छुट्टी पर भी जाने को कहे और उस दौरान कंपनी के किसी काम के लिए आपके पास फोन या मेल आ जाए तो आपको उसका हर्जाना देने के लिए भी तैयार रहे, कभी कल्पने में भी सोचा था? लेकिन, एक भारतीय कंपनी अपने कर्मचारियों पर लट्टू हो चुकी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में कंपनी के कर्मचारियों की यह परेशानी रही है कि छुट्टियों के दौरान भी कंपनी से जुड़े काम के सिलसिले में उनसे संपर्क कर लिया जाता है। ऐसी स्थिति में छुट्टी पर गए कर्मचारियों की छुट्टी खराब हो जाती है। कई बार उन्हें बहुत बुरा महससू होता है और परिवार वाले तंज कसते हैं, वह अलग। लेकिन, एक भारतीय कंपनी ने इसका बहुत बड़ा समाधान निकाला है।

      'छुट्टी में कर्मचारी को तंग किया तो देंगे 1,00,000 रुपए हर्जाना'

      'छुट्टी में कर्मचारी को तंग किया तो देंगे 1,00,000 रुपए हर्जाना'

      मुंबई स्थित कंपनी Dream11 ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी को हर हाल छुट्टी ही रहने देने का फैसला किया है। यही नहीं, अगर किसी वजह से छुट्टी पर गए कर्मचारियों को डिस्टर्ब करना ही पड़ा तो अब कंपनी उसकी पैसे से भी भरपाई करने के लिए तैयार है। यह कंपनी एक फैन्टसी स्पोर्ट प्लेटफॉर्म चलाती है। कंपनी के को-फाउंडर भावित शेठ ने सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर छुट्टी के दौरान कंपनी ने कर्मचारी को किसी काम के लिए जरा भी तंग किया तो 1,200 डॉलर या 1,00,000 रुपए का हर्जाना देगी।

      कंपनी ही कर्मचारियों को छुट्टी लेने को कहेगी

      कंपनी ही कर्मचारियों को छुट्टी लेने को कहेगी

      यह कंपनी 2008 में बनी थी और अब इसने अपने कर्मचारियों के लिए यह भी अनिवार्य कर दिया है कि वह साल में कम से कम एक हफ्ते की छुट्टी जरूर मनाएंगे। शेठ ने कहा, 'साल में एक बार एक हफ्ते के लिए आपको सिस्टम से बाहर कर दिया जाएगा।' उनके मुताबिक, 'आपके पास स्लैक, ईमेल और कॉल नहीं जाएगा। इससे आपको एक हफ्ते तक बिना किसी उलझन वाला समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा और इससे बिजनेस को यह समझने में मदद मिलेगी क्या हम किसी पर निर्भर हैं ? '

      छुट्टी पर लौटने के बाद बेस्ट देंगे कर्मचारी- ड्रीम11

      छुट्टी पर लौटने के बाद बेस्ट देंगे कर्मचारी- ड्रीम11

      कंपनी की ओर से बयान में कहा गया है कि 'ड्रीम11 मानती है कि ड्रीमस्टर्स (ड्रीम11 के कर्मचारी) को रिलैक्स करने के लिए खुला समय देना चाहिए। इससे वे रिजार्ज होंगे और वह काम पर लौटेंगे तो अपना बेस्ट देने के लिए तैयार रहेंगे।' 36 साल के शेठ का कहना है कि इन प्रयासों का सिस्टम पर अच्छा प्रभाव साबित हुआ है। जाहिर है कि अगर कंपनी स्टाफ के लिए इस तरह से सोचेगी तो कर्मचारी भी प्रोत्साहित होता रहेगा।

      कई कंपनियां असीमित छुट्टियां देने के लिए भी तैयार हैं!

      कई कंपनियां असीमित छुट्टियां देने के लिए भी तैयार हैं!

      स्टाफ ब्रेक को अच्छे से एंजॉय कर सकें, इसके लिए कंपनी से हर्जाना देने का प्रावधान बहुत ही उत्साहजनक और मनोबल बढाने वाला है। टैलेंट को अपने साथ जोड़े रखने के लिए Goldman Sachs Group Inc. समेत कई सारे बिजनेस हाउस अपने स्टाफ को असीमित छुट्टियां मुहैया करवा रही हैं। हालांकि, पिछले साल यूनाइटेड किंगडम के एक रिक्रूटिंग कंपनी ने कहा था कि वह इस व्यवस्था को खत्म करने जा रहा है। क्योंकि, इससे कर्मचारियों में अपराध भाव पैदा होने लगता है और सवाल करते हैं कि सच में उन्हें कितने दिनों के लिए छुट्टी पर जाना चाहिए। (तस्वीरें- सांकेतिक)

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+