द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा, उम्मीद है बिना डर और पक्षपात के संविधान की रक्षा करेंगी
नई दिल्ली 21 जुलाई: राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली है और मुर्मू के रूप में देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिल चुकी है। मुर्मू ने विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के भारी मतों से हराकर राष्ट्रपति पद पर देश की 15वें राष्ट्रपति के रूम में चयनित हुईं हैं। वहीं मुर्मू की इस जीत पर यशवंत सिन्हा ने बधाई दी है।
Recommended Video

उन्होंने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है-वास्तव में और हर भारतीय की उम्मीद है-कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करती रहेंगी । मैं उन्हें शुभकामनाएं देने में देशवासियों के साथ हूं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications