कारगिल युद्ध के बाद नर्क से स्वर्ग बन गया द्रास
द्रास से ऋचा बाजपेयी। 3 मई 1999 को सरहद पर रहने वाले एक चरवाहे ने भारतीय सेना को खबर दी कि कुछ अजनबी हमारी सीमा में दाखिल हुए हैं। चरवाहे की सूचना पर तुरंत ऐक्शन लेते हुए भारतीय सेना ने पेट्रोलिंग तेज कर दी और पता चला कि पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पार कर हिन्दुस्तान में दाखिल हो चुके हैं। देखते ही देखते जंग छिड़ गई।
उस वक्त पहाड़ों के सन्नाटों में पांच भारतीय सैनिकों का कत्ल कर दिया गया और सात दिन बाद देखा कि द्रास, मुशकोह और ककसर में पाकिस्तानी सेना घुस चुकी है। पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के बारे में पता चलने में काफी देर हुई क्योंकि वीरान पहाड़ों पर न तो कोई जाता था और न कोई आता था, महज कुछ गांव थे, जो दूर अपना जीवन बसर कर रहे थे।
आज उसी द्रास की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। राष्ट्रीय राज मार्ग-1 पर शानदार सड़क है, जिस पर आप बेहतरीन नजारों के बीच यात्रा कर सकते हैं। 15 साल पहले जिस गांव में टेलीफोन तक नहीं हुआ करता था, आज वहां डीटीएच सर्विस, इंटरनेट ब्रॉडबैंड से लेकर मोबाइल कनेक्टीविटी तक सब है।
अब नर्क नहीं है द्रास
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने तमाम योजनाएं चला रखी हैं, ताकि पर्यटकों को दिक्कतें नहीं हों। जिस द्रास में मात्र दो चार प्राइमरी व माध्यमिक स्कूल हुआ करते थे, आज वहां पर कॉलेज तक खुल गये हैं। अस्पताल व अन्य सुविधाएं भी पहुंच गई हैं।
द्रास में साइबर कैफे चलाने वाले जाकिर बताते हैं कि 1999 में यहां के लोग बहुत अकेला और अलग-थलग महसूस करते थे। अब विकास की लहर पहुंची तो जीवन में कुछ कर दिखाने की ललक पैदा होती है।
द्रास में किराने की दुकान चलाने वाले शफीक अहमद बताते हैं कि द्रास में पर्यटन को बढ़ावा देने की वजह से रोजगार के अवसर भी अब बढ़े हैं। चूंकि इसे लद्दाख का गेटवे कहा जाता है, इसलिये पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।
स्थानीय भाषा में बाल्टिक द्रास का मतलब होता है नर्क! हमने जब यह बात शफीक से कही तो उन्होंने कहा कि पंद्रह साल पहले अगर आप यहां आतीं तो शायद इसे नर्क ही कहते, लेकिन जिस तरह जम्मू-कश्मीर सरकार ने विकास किया है, उसे देखने के बाद इसे आप कभी नर्क नहीं कहेंगे। लेकिन हां हम लोगों को अच्छा लगेगा, अगर सरकार इस जगह को बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी













Click it and Unblock the Notifications