ममता बनर्जी पर हमले को बीजेपी ने बताया चुनावी स्‍टंट, कांग्रेस बोली- सीएम का ये हाल तो आम लोगों का क्‍या होगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन आज किया गया। टीएमसी चीफ और सूबे की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने भी नंदीग्राम से आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनपर कथित तौर पर हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ममता पर चार लोगों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि कार पर चढ़ते समय हमला किया गया है। उनके पैरों और हाथ में चोट आई है। हादसा उस वक्त हुआ जब वे बरोलिया से कोलकाता के लिए रवाना हो रही थीं। ममता पर हमले की खबर से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं बीजेपी इसे चुनावी स्‍टंट बता रही है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Nandigram में Mamta Banerjee के पैर में आई चोट | वनइंडिया हिंदी
     ममता बनर्जी पर हमले को बीजेपी ने बताया चुनावी स्‍टंट, कांग्रेस बोली- सीएम का ये हाल तो आम लोगों का क्‍या होगा

    ममता बनर्जी के आरोपों पर बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री हार को देखते हुए सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही हैं। मामले की सीबीआई जांच हो। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी जैसी सुरक्षा है किसी की हिम्मत नहीं होगी कि उनकी तरफ कोई आंख उठाकर भी देख ले। हमला की बात तो दूर है। वहीं बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही हैं। नाटक कर रही हैं। हम लोगों का तो कहना है कि यहां कानून-व्यवस्था बहुत खराब है। उनकी सुरक्षा में भारी संख्या में रहती है। कोई भूत नहीं हमला किया होगा, कोई आदमी ही किया होगा। पुलिस ने क्यों नहीं पकड़ा?

    वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा "बंगाल की सीएम गृह मंत्री भी हैं। यदि वह कहती हैं कि पुलिस नहीं हैं, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमला भी नंदीग्राम में हुआ है। यह चुनाव का एक अंग है। नाटक करने के लिए यह किया गया है।" उन्होंने आगे कहा कि अगर राज्य में मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं तो भला आम लोगों का क्या होगा। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+