3 क्रू मेंबर के साथ कोस्टगार्ड का डोर्नियर विमान 11 घंटे से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
बैंगलुरु। भारतीय तटरक्षक का डोर्नियर एयरक्राफ्ट लापता हो गया है। डोर्नियर एयरक्राफ्ट सोमवार की रात लगभग दस बजे के बाद से लापता है। उसकी कोई सूचना अब तक नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक एयरक्राफ्ट CG 791 को तमिलनाडु समुद्र के ऊपर और पल्क बे की सीमा तक रूटीन सर्विलांस पर लगाया गया था।

उसने तमिलनाडु कोस्ट ने सोमवार की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी, लेकिन एविएशन से उसका आखिरी बार का संपर्क 10 बजे के आसपास तिरुचिरापल्ली के पास हुआ। उसके बाद से एयरक्राफ्ट से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
डोर्नियर एयरक्राफ्ट पर क्रू टीम के तीन सदस्य सवार थे। नेवी और इंडियन कोस्ट गार्ड ने इसकी तलाश में जुटे हुए हैं। सर्च ऑपरेशन में नेवी के 5 आईसीजी शिप और इंडियन कोस्ट गार्ड के चार शिप लगाए गए हैं। लेकिन अब तक उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। नेवी प्रवक्ता डीके शर्मा ने बताया कि डोर्नियर एयरक्राफ्ट कल रात से लापता है। जिसके बाद कोस्टगार्ड और नेवी को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications