रामायण, महाभारत के बाद अब दूरदर्शन पर शक्तिमान और चाणक्य की होगी वापसी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देशभर के लोग अपने घरों में हैं। इस बीच दूरदर्शन लोगों के लिए 80 का दशक वापस लेकर आ रहा है। दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत को फिर से टेलीकास्ट करने के बाद शक्तिमान के टेलीकास्ट टाइमिंग की घोषणा कर दी है। शक्तिमान अप्रैल के पहले हफ्ते से दोपहर 1 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बना शो चाणक्य भी डीडी भारती पर दोपहर में ही शेड्यूल किया गया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, दूरदर्शन, मुकेश खन्ना के प्रसिद्ध धारावाहिक शक्तिमान का प्रसारण करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो डीडी नेशनल नेटवर्क पर 1 अप्रैल 2020 से 1 बजे प्रतिदिन 1 घंटे के लिए प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बना शो चाणक्य भी डीडी भारती पर दोपहर में ही शेड्यूल किया गया है।
दूरदर्शन पर अभी तक रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण, बीआर चोपड़ा की महाभारत और ब्योमकेश बख्शी जैसे शो ही दिखाए जा रहे थे। लोगों की डिमांड थी कि शक्तिमान काे भी टेलीकास्ट किया जाए। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग लॉकडाउन होने के बाद से लगातार पुराने धारावाहिकों को वापस प्रसारित करने की मांग कर रहे हैं। कुछ यूजर्स शक्तिमान जैसे शो को वापस प्रसारित करने के लिए कह रहे हैं। वहीं, कुछ अलिफ लैला को पुन: प्रसारित करने को कह रहे हैं।
Chanakya, 47 episodes directed by Chandraprakash Dwivedi, is planned for daily telecast in the afternoon time bands of DD Bharti from 1st week of April, 2020: Government of India https://t.co/v0dLmaUorj
— ANI (@ANI) March 30, 2020
निजामुद्दीन मरकज के मौलाना के खिलाफ FIR, लॉकडाउन में की सभा, कई कोरोना से संक्रमित