Gitanjali Aiyar passes away: प्रसिद्ध दूरदर्शन न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन
Gitanjali Aiyar passes away: दूरदर्शन की मशहूर एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने दूरदर्शन पर 30 से ज्यादा सालों तक समाचार प्रस्तुत किया था।

Gitanjali Aiyar passes away: दूरदर्शन पर 30 से ज्यादा सालों तक समाचार प्रस्तुत करने वाली गीतांजलि अय्यर हमारे बीच नहीं रहीं। दूरदर्शन की जानी मानी एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार, 7 जून को निधन हो गया।
उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। गीतांजलि अय्यर दूरदर्शन पर अंग्रेजी समाचार प्रस्तुतकर्ताओं में से एक थीं, जिन्होंने 3 दशकों तक समाचार प्रस्तुत किया था।
उन्होंने साल 1971 में दूरदर्शन ज्वॉइन किया था। उन्होंने अपने करियर में चार बार बेस्ट एंकर पर्सन अवॉर्ड जीता।उनको अपने उत्कृष्ट कार्य, उपलब्धियों और योगदान के लिए 1989 में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार मिला था।
गीतांजलि अय्यर ने अंग्रेजी में अंडर ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के बाद कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा भी किया था।
दूरदर्शन में एक समाचार प्रस्तुतकर्ता के रूप में अपने सफल करियर के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट संचार, सरकारी संपर्क और विपणन में प्रवेश किया। वह भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) में सलाहकार बनीं और धारावाहिक "खानदान" में भी काम किया।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications