विदेशों में भी दिखेगा 'दूरदर्शन', 12 करोड़ घरों तक होगी पहुंच

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिसमें प्रसार भारती ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। यह करार फ्री-टू-एअर के जरिए विदेशों में 12 करोड़ घरों तक दूरदर्शन के कार्यक्रम की पहुंच के लिए किया गया है। डीटीएच पर दूरदर्शन ओवरसीज इंडिया चैनल का प्रसारण 13बी उपग्रह से होगा जबकि दूरदर्शन टीवी चैनल का भारत में डीडी फ्री डिश के जरिए वितरण होगा।
विदेश मंत्रालय कार्यक्रम के विषय पर अंतिम मंजूरी देगा। कार्यक्रम अभी तैयारी के स्तर पर है। सिरकार ने कहा कि इस संबंध में अन्य शामिल मंत्रालयों में संस्कृति, प्रवासी भारतीय, पर्यटन एवं वित्त शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह भारत को न्यूनतम कीमत पर वैश्विक दर्शक के सामने अपने विचार रखने में मददगार साबित होगा।
प्रसार भारती के सचिव जवाहर सिरकार ने कहा कि दूरदर्शन के साथ 10 माह के समझौते के बाद यह करार किया गया है। हॉटबर्ड-13बी एक डीटीएच प्लैटफॉर्म है, जिसकी पहुंच यूरोप, उत्तरी अफ्रीका के साथ साथ पूरे मध्य-पूर्व के 120 मिलियन घरों में है। अभी इस पर 24 अंग्रेजी चैनल उपलब्ध हैं, जिनमें से बीबीसी, सीएनएन, सीसीटीवी, आरटी, फ्रांस 24, अल जजीरा प्रमुख हैं।












Click it and Unblock the Notifications