दूरदर्शन की जानी मानी एंकर कनुप्रिया का निधन, दो दिन पहले हुईं थीं कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली, मई 1: कोरोना की दूसरी लहर जमकर अपना तांडव मचा रहा है। क्या आम और क्या खास सब इनकी चपेट में आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच लोग भी लगातार दम तोड़ रहे है। भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बेतहाशा बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के बीच कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को अलविद किया है। शुक्रवार को जहां लोकप्रिय एंकर रोहित सरदाना के निधन के बाद मीडिया से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं।आज शनिवार को दूरदर्शन की फेमस एंकर कनुप्रिया का कोविड के इलाज के दौरान निधन हो गया।

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का प्रचंड रूप अब और भी विकराल होता जा रहा है। कोरोना की वजह से देश की कई जानी-मानी हस्तियों को निधन हो गया है। कल रोहित सरदाना के बाद अब दूरदर्शन की जानीमानी लोकप्रिय एंकर कनुप्रिया की कोरोना से मौत होने की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है।
उनके निधन की जानकारी बीके शिवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। खुद कनुप्रिया ने दो दिन पहले एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें दुआओं की दरकार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑक्सीजन लेवल कम होने और बुखार की वजह से उनका निधन हुआ है।आपको बता दें कि दूरदर्शन से एंकर के रूप में कनुप्रिया ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने एक्टिंग और थिएटर में भी काम किया था। वहीं दूरदर्शन के बाद वो बह्मकुमारी से जुड़ गई थीं, जहां उन्होंने 'अवेकनिंग विद ब्रह्म कुमारी' शो में एंकर करती थीं।












Click it and Unblock the Notifications