क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन, मार्च में मिला था नारी शक्ति सम्मान

Google Oneindia News

नई दिल्ली। दूरदर्शन (डीडी न्यूज) की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम शर्मा के निधन की जानकारी दी है। नीलम शर्मा, दूरदर्शन का जाना-माना चेहरा थीं, करीब 20 साल से ज्यादा समय से डीडी से जुड़ी हुई थीं। उन्हें उनके कार्यों के लिए 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ये सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों मार्च में मिला था। नीलम शर्मा को इसके अलावा और भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

एंकरिंग में हासिल किया नया मुकाम

एंकरिंग में हासिल किया नया मुकाम

नीलम शर्मा पिछले 20 साल से ज्यादा समय से दूरदर्शन (डीडी न्यूज) के साथ जुड़ी हुई थीं। इस दौरान अपनी एंकरिंग से उन्होंने नया मुकाम हासिल किया। उन्होंने 'बड़ी चर्चा' और 'तेजस्विनी' जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों का कुशल संचालन किया।

<strong>इसे भी पढ़ें:- पहलू खान मामले में ट्वीट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ केस </strong>इसे भी पढ़ें:- पहलू खान मामले में ट्वीट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

नीलम शर्मा कैंसर से थीं पीड़ित

नीलम शर्मा कैंसर से थीं पीड़ित

यही नहीं नीलम शर्मा ने अपने काम से हजारों पत्रकारों को प्रेरित किया। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नीलम शर्मा को इसके अलावा और भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से की थी करियर की शुरुआत

नीलम शर्मा के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। जानकारी के मुताबिक, निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर लगातार श्रद्धांजलि दी जा रही है।

<strong>इसे भी पढ़ें:- 'सड़कों पर भी नमाज होती है इसका मतलब ये नहीं सड़क उनकी हो गई' </strong>इसे भी पढ़ें:- 'सड़कों पर भी नमाज होती है इसका मतलब ये नहीं सड़क उनकी हो गई'

Comments
English summary
Doordarshan DD News famous Anchor Neelum Sharma passes away.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X