Sarla Maheshwari Love Story: पहली नजर में सरला माहेश्वरी को हुई थी मोहब्बत, बच्चों के लिए छो़ड़ा था करियर
Sarla Maheshwari Love Story: आज दूरदर्शन की जानी-मानी एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। 80-90 के दशक की इस स्टार एंकर के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। सरला माहेश्वरी ने अपनी सादगी भरी आवाज और पांरपरिक अंदाज से हर किसी के दिल में खास जगह बनाई थी। शुद्ध हिंदी भाषा में न्यूज और सीधे पल्ले की साड़ी ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय कर दिया था।
उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने लोगों को न्यूज रीडर की बातों पर भरोसा करना सिखाया था।ब्लैक एंड व्हाईट के दौर से लेकर कलर टीवी के मंच तक सरला ने बहुत ही सुंदरता और सहजता से अपना घर और प्रोफेशन संभाला था।

आपको बता दें कि दिल्ली में 1954 में जन्मी सरला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बीए, एमए और पीएचडी किया था। आईबीएन7 के मशहूर शो जिंदगी लाइव में सरला माहेश्वरी ने अपनी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में बताया था।
'मैंने 1976 में डीडी में ऑडिशन दिया था' (Sarla Maheshwari Love Story)
उन्होंने कहा था कि 'मैंने 1976 में पीएचडी के दौरान डीडी में ऑडिशन दिया था। वहां एनाउंसर की पोस्ट निकली थी तो मैं भी वहां चली गई थी लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरा सेलेक्शन हो जाएगा। मैंने अपना करियर बतौर एनाउंसर शुरू किया था।'
'कपड़े की कहानी' जैसे कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट लिखी
5 साल अनाउंसर के तौर पर काम करने के दौरान सरला ने 'कपड़े की कहानी' जैसे बच्चों के कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट लिखी थी और इसके बाद इन्होंने न्यूज मीडिया में एंट्री की। सहज, सुंदर और शालीन सरला माहेश्वरी ने कहा था कि उनके करियर में उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वो आज जो कुछ भी है अपने परिवार के सपोर्ट की वजह से हैं।

डॉ पवन माहेश्वरी से हुआ प्रेमविवाह (Sarla Maheshwari Love Story)
इसी दौरान उन्होंने अपनी लव वाइफ के बारे में बताया था। उनके पति का नाम डॉ पवन माहेश्वरी है, जो कि Gastroenterologist हैं, तब इंग्लैंड में रहा करते थे, एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में उनसे मिली थीं। इंटरव्यू में खुलासा हुआ था कि सरला ने पवन के बारे में काफी जांच पड़ताल की थी और उसके बाद वो रिश्ते में आगे बढ़ी थीं, साल 1884 में उन्होंने पवन से शादी करने के बाद वो पति के साथ इंग्लैंड चली गई थीं।
Sarla Maheshwari ने बीबीसी इंग्लैंड के लिए भी काम किया
लेकिन वो वहां पर खाली नहीं बैठीं, उन्होंने बीबीसी इंग्लैंड के लिए काम किया। अक्टूबर 1986 में बीबीसी से इस्तीफा देने के बाद वो भारत लौटीं ,इस दौरान दो बेटों (कविश और हिमांशु ) की मां भी बनीं और अपने करियर को ब्रेक भी दिया, जब उनके बच्चे कुछ बड़े हुए तो 1988 में वो दूरदर्शन पर समाचार एंकर के रूप में वापस लौटीं। सरला ने परिवार और प्रोफेशन को बड़े ही बैलेंस के साथ निभाया।
गुजराती साड़ियों के लिए मशहूर थीं Sarla Maheshwari
आपको बता दें कि सरला माहेश्वरी अपनी प्रभावशाली एंकरिंग शैली और स्टूडियो में पहनी जाने वाली गुजराती साड़ियों के लिए मशहूर थीं, उन्होंने 2005 में दूरदर्शन से इस्तीफा दिया था और तब से वो थोड़ा लाइमलाइट से दूर रहती थीं।
पुराने साथी शम्मी नारंग ने जताया शोक
जाने-माने न्यूज एंकर और माहेश्वरी के पुराने साथी शम्मी नारंग ने भी अपनी पुरानी को-एंकर की मौत की खबर शेयर करते हुए दुख जताया। नारंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'वह ग्रेस और तहज़ीब की मिसाल थीं। सिर्फ़ दिखने में ही नहीं बल्कि दिल से भी ज़्यादा खूबसूरत, भाषा पर उनकी ज़बरदस्त पकड़ थी और वह ज्ञान का भंडार थीं। दूरदर्शन स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी का एक अलग ही औरा था। वह सबका सम्मान करती थीं और जिस भी जगह का वह हिस्सा थीं, उसे ऊपर उठाती थीं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और माहेश्वरी परिवार को ताकत दे।'












Click it and Unblock the Notifications