हिन्दी में आपकी शिकायत नहीं सुनेंगे पीएम मोदी!

इस कॉलम के जरिए आप अपने संदेश और सुझाव या फिर शिकायत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंचा सकते हैं, लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये कि यहां आप हिन्दी में संदेश नहीं भेज सकते।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शायद ही कभी अंग्रेजी में बोलते देखा गया है। फिर भी जनता अपनी जुबान में पीएम को संदेश नहीं भेज सकती है। जिन्हें इंग्लिश नहीं आती उनके लिए पीएम के पास इंटरनेट के जरिए मेसेज पहुंचाना संभव नहीं है।
जी हैं. पीएमओ की साइट http://pmindia.nic.in/ पर जाकर सबसे नीचे 'Interact with Hon'ble PM' पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपको मैसेज टाइप का ऑपशन आएगा, मेसेज टाइप करने के लिए एक बॉक्स बनेगा। इस बॉक्स में आप 1000 कैरक्टर्स में संदेश लिखकर पीएम को भेज सकते हैं। इसके साथ आपको सब्जेक्ट, नाम, पता और ई-मेल आईडी भी लिखना होगा, लेकिन सबसे मुश्किल ये कि संदेश आप सिर्फ अंग्रेजी में ही लिख सकेंगे। जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती वो प ीएम तक अपनी बात नहीं पहुंचा सकते हैं।
पढ़ें-नरेंद्र मोदी की जीत भाजपा की हार!
इतना ही नहीं यहां एक दिक्कत और है कि आपने जो बात पीएम के पास पहुंचाई उसका कोई रेकॉर्ड नहीं है। मेसेज हासिल होने का जो जवाब आता है उसमें यह जिक्र नहीं होता है कि आपकी शिकायत कैसी थी। मतलब आपके पास अपनी शिकायत का कोई रेकॉर्ड नहीं है।
पीएम तक अपनी बात पहुंचाना में तीसरी दिक्त की बात करें तो आप कोई अटैचमेंट नहीं भेज सकते हैं। यह इसलिए जरूरी है कि शिकायत की शब्द सीमा है।1000 कैरक्टर्स से ज्यादा का संदेश नहीं भेजा जा सकता है। ऐसे में अटैचमेंट का विकल्प होता तो बेहतर होता।












Click it and Unblock the Notifications