चंदा का धंधा: 'चंदा नहीं देंगे तो ED-CBI पड़ जाएंगे पीछे', पोल बॉन्ड पर शत्रुघ्न सिन्हा ने BJP पर किया हमला
Shatrughan Sinha on ED: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने पोल बॉन्ड पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इसे चंदा का धंधा करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को चुनावी बांड योजना के माध्यम से चंदा मिला, लेकिन बीजेपी ने जबरन वसूली और ब्लैकमेल के लिए इस प्रणाली का इस्तेमाल किया।
'दान प्राप्त करने वाली पार्टियों की सूची में तृणमूल कांग्रेस दूसरे स्थान पर है', इस सवाल का जवाब देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि क्या तृणमूल कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दल ने जबरन वसूली या ब्लैकमेल का सहारा लिया है? क्या उन्होंने दबाव डाला है अगर आप चंदा नहीं देंगे तो ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स आपके पीछे पड़ जाएंगे? क्या चुनावी बॉन्ड के जरिए चंदा देने वालों को हजारों करोड़ के ठेके मिले हैं?

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह भाजपा ही थी जिसने राजनीतिक फंडिंग के लिए चुनावी बांड योजना शुरू की थी। उन्होंने कहा कि आपने रास्ता साफ कर दिया, अगर अन्य लोग इसमें कूद पड़े तो क्या समस्या है? उन्होंने सिस्टम का दुरुपयोग नहीं किया। कोई साजिश नहीं रची या कोई धोखाधड़ी नहीं की। उन्होंने अत्याचार नहीं किया या लोगों को गिरफ्तारी की धमकी नहीं दी।
यह भी पढ़ें- शॉटगन की उम्मीदवारी पर बीजेपी का निशाना, कहा-टीएमसी है महिला विरोधी, शत्रुघ्न को बताया रेपिस्ट!












Click it and Unblock the Notifications