तो ऐश्वर्या राय को पति तेज प्रताप यादव देंगे गुजारा भत्ता, धनराशि सार्वजनिक नहीं!

Recommended Video

      Laloo Yadav के बेटे Tejpratap Yadav पत्नी Aishwarya राय को हर महीने देंगे गुजारा भत्ता | वनइंडिया

      पटना।

      एक
      बार
      फिर
      से
      राजद
      प्रमुख
      लालू
      यादव
      का
      परिवार
      अपने
      घरेलू
      झगड़े
      की
      वजह
      से
      सुर्खियों
      में
      है,
      लालू
      के
      बड़े
      बेटे
      तेज
      प्रताप
      यादव
      अपनी
      पत्नी
      ऐश्वर्या
      राय
      को
      तलाक
      देना
      चाहते
      हैं
      तो
      वहीं
      ऐश्वर्या
      राय
      ने
      अपने
      पति
      तेज
      प्रताप
      यादव,
      सास
      राबड़ी
      देवी
      और
      बहन
      मीसा
      भारती
      पर
      घरेलू
      हिंसा
      और
      मारपीट
      का
      केस
      दर्ज
      करवाया
      है
      तो
      वहीं
      अब
      खबर
      रही
      है
      कि
      तेजप्रताप
      यादव
      की
      पत्नी
      ऐश्वर्या
      राय
      को
      भरण-पोषण
      के
      लिए
      अंतरिम
      गुजारा
      भत्ता
      मिलेगा।
      बाद
      में
      परिवारिक
      न्यायालय
      स्थायी
      गुजारा
      भत्ता
      तय
      करेगा।

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

       ऐश्वर्या को पति तेज प्रताप यादव देंगे गुजारा भत्ता!

      ऐश्वर्या को पति तेज प्रताप यादव देंगे गुजारा भत्ता!

      मीडिया सूत्रों के मुताबिक ऐश्वर्या राय के आवेदन पर फैमिली कोर्ट ने शनिवार को यह आदेश किया है, कोर्ट ने आदेश को सार्वजनिक नहीं किया कि तेज प्रताप को प्रतिमाह पत्नी को कितने रुपये गुजारा भत्ता के रूप में देने होंगे। यहां आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने अक्टूर 2019 में अदालत में गुजारा भत्ता दिलाने और रहने के लिए एक आवास की सुविधा की मांग की थी, फिलहाल अंतरिम गुजारा भत्ता तय हो गया है। रहने के लिए आवास मामले पर भी विचार कोर्ट करेगा, यदि तेजप्रताप अपने आवास में पत्नी को नहीं रहने देते हैं, तब जिस किराए के मकान में वह रहेंगी, तो उसका किराया भी तेज प्रताप को देने का आदेश कोर्ट कर सकती है।

      राबड़ी ने किया है बहू पर काउंटर अटैक

      राबड़ी ने किया है बहू पर काउंटर अटैक

      गौरतलब है कि लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अपने पति, अपनी सास राबड़ी देवी और अपनी ननद मीसा भारती पर एफआईआर दर्ज कराई है, ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि राबड़ी देवी ने अपनी महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर उनका बाल खींचा और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया, जबकि उनकी सास और राज्य की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बहू के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है और कहा है कि उन्हें खुद अपनी बहू से जान का खतरा है।

      मैं लालू परिवार को दूंगा करारा जवाब: ऐश्वर्या के पिता

      मैं लालू परिवार को दूंगा करारा जवाब: ऐश्वर्या के पिता

      ऐश्वर्या को घर से धक्के देकर बाहर निकाले जाने पर उनके पिता चंद्रिका राय ने कहा कि जिस तरह से लालू परिवार ने उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया है उसका वह अब करारा जवाब देंगे। हम राजनीतिक लड़ाई तो लडेंगे ही, राबड़ी देवी को एक्सपोज भी करेंगे। जो घर की महिला को सुरक्षा नहीं दे सकती है, वह बाहर की महिलाओं को क्या सुरक्षा देगी।

      तेज प्रताप एक पागल लड़का है: चंद्रिका राय

      चंद्रिका राय ने अपने दामाद तेज प्रताप को एक पागल लड़का बताया और कहा मेरी बेटी को सताने का खामियाजा इन्हें भुगतना होगा, इन लोगों ने मेरे बेटी के साथ ठीक नहीं किया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+