Domestic Gas Price पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब हर महीने बदलेंगे दाम, कच्चे तेल से लिंक हुई कीमत!

Domestic Gas Price की कीमतों में बदलाव कैसे होगा? इस संबंध में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के आधार पर घरेलू गैस की कीमतों में फेरबदल होगा।

Domestic Gas Price

Domestic Gas Price: घरेलू गैस की कीमतों के संबंध में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि घरेलू गैस की कीमत अब अंतराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है।

मोदी सरकार के इस फैसले के बाद भारत में बिकने वाले घरेलू गैस की कीमतें अब भारतीय क्रूड बास्केट के अंतरराष्ट्रीय दाम का 10 फीसद होगा। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की कीमतें अब हर महीने तय की जाएंगी।

गैस की कीमतों के बारे में इस फैसले के बारे में समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित घरेलू गैस मूल्य निर्धारण दिशानिर्देशों को मंजूरी दी है। इस फैसले के बाद घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर असर पड़ने की संभावना है।

भारतीय क्रूड बास्केट के मासिक औसत का 10% प्राकृतिक गैस की कीमत होगी। कीमतों को मासिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा। सरकार ने कहा, शासनकाल में स्थिर मूल्य निर्धारण के लिए यह फैसला हुआ है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फैसले की जानकारी दी और कहा, कंपनियों से कहा गया है कि मूल्य निर्धारण सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं और प्रतिकूल बाजार में उतार-चढ़ाव से उत्पादकों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+