Domariaganj Lok Sabha: बरसात में जब सड़कों पर चलने लगी थी नाव, किसी ने नहीं दिया ध्यान, कुछ ऐसा है माहौल
Domariaganj Lok Sabha Ground Report: लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। इसके साथ ही जनता की अपनी बात भी है। कोई वर्तमान सरकार से खुश है तो कोई इसे बदलने की बात भी करता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज लोकसभा के बांसी विधानसभा में 'क्या माहौल है' जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची।
ये हैं प्रमुख समस्याएं बांसी के रहने वाले जय प्रकाश मिश्रा बताते हैं यहां की प्रमुख समस्याओं में सड़क,नाली, बिजली है। कुछ मुहल्लों का हाल बरसात में इतना बुरा हो जाता है कि सड़क पर नाव तक चलानी पड़ती है। एक बार साल 2022 में बरसात में प्रतापनगर में जल निकासी की व्यवस्था इस कदर खराब हो गयी थी कि सारा पानी सड़कों पर जमा था। आवागमन बाधित हो चुका था। फिर लोगों के आने-जाने के लिए सड़कों पर नाव चलानी पडी थी।
किसी ने नहीं दिया ध्यान जय प्रकाश कहते हैं कि किसी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। कॉलोनी व आस-पास के लोगों ने हर जगह अपनी बात रखी लेकिन कुछ नहीं हुआ। सांसद से भी हमने इस समस्या को अवगत कराया था।

योजनाएं अच्छी हैं पर उनका क्रियान्वयन सही नहीं उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं तो अच्छी हैं। लेकिन उनका सही तरह से क्रियान्वयन नहीं हो रहा।ऐसे में इस पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।
स्थानीय स्तर पर हैं ज्यादा समस्याएं यहां के रहने वाले सुनील बताते हैं कि स्थानीय स्तर पर कुछ काम नहीं होता। इसलिए जो स्थानीय समस्याएं हैं वह बढ़ती जाती हैं। जिससे सर्वाधिक नुकसान आम जनता का होता है।
पीएम मोदी ने बढ़ाया देश का मान जय प्रकाश कहते हैं कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि पीएम मोदी ने विदेशों में देश का मान बढ़ाया है। लेकिन जरुरत है स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निस्तारण की।
जातिगत समीकरण का कोई मतलब नहीं यहां के लोगों ने बताया कि जातिगत समीकरण का यहां कोई मतलब नहीं है। जनता विकास को महत्व देती है और विकास चाहती है।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्साह मनीष कहते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का श्रेय भाजपा को जाता है। इससे पूर्व की सरकारों ने यहां के लिए कुछ नहीं किया। इस कार्यक्रम को लेकर यहां सभी में उत्साह है। इसके लिए न्यायालय, देशवासियों व भाजपा को आभार व्यक्त करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications