क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

VIDEO: वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो, फैंस के फर्जीवाड़े का आरोप

फिल्मी सितारों के इर्द-गिर्द हमेशा ही फैंस का जमावड़ा लगा रहता है। फिर चाहे किसी फिल्म की स्क्रीनिंग हो, जिम या एयरपोर्ट। फैंस अपने चहेते का पीछा कभी नहीं छोड़ते और अगर सितारा प्रियंका चोपड़ा जैसा ग्लोबल हो तो क्या ही कहना।

Google Oneindia News
Priyanka Chopra

नई दिल्ली। फिल्मी सितारों के इर्द-गिर्द हमेशा ही फैंस का जमावड़ा लगा रहता है। फिर चाहे किसी फिल्म की स्क्रीनिंग हो, जिम या एयरपोर्ट। फैंस अपने चहेते का पीछा कभी नहीं छोड़ते और अगर सितारा प्रियंका चोपड़ा जैसा ग्लोबल हो तो क्या ही कहना। प्रियंका चोपड़ा के फैंस अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हैं। वो जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ इकट्ठा हो जाती है, लेकिन हाल ही में उनपर एक गंभीर आरोप लगा है।

क्या प्रियंका चोपड़ा ने रखे हैं फेक फैंस?

क्या प्रियंका चोपड़ा ने रखे हैं फेक फैंस?

प्रियंका चोपड़ा पर फेक फैंस रखने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो लोग बार-बार उनका फैन होने का नाटक कर रहे हैं। इस वीडियो में प्रियंका एयरपोर्ट से निकलती हुई दिखती हैं, जहां एक लड़का और एक लड़की उनका ऑटोग्राफ लेते हैं। इसके बाद प्रियंका अपनी टीम के साथ आगे दरवाजे की तरफ बढ़ती हैं। उनके पीछे से वही लड़का और लड़की भागकर आगे की तरफ आते हैं।

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा की बैचलर पार्टी में हुआ क्या-क्या धमाल, देखिएVIDEO: प्रियंका चोपड़ा की बैचलर पार्टी में हुआ क्या-क्या धमाल, देखिए

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ये वीडियो

इसके बाद प्रियंका जैसे ही दरवाजे पर पहुंचती हैं, दोनों फिर से उनका ऑटोग्राफ लेने लगते हैं। इस वीडियो को @M4Messii नाम के अकाउंट ने शेयर किया है और लिखा है, 'प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को फैंस की तरह एक्टिंग करने के लिए हायर किया है। इसे रीट्वीट करें और उनकी ग्लोबल स्टार की फेक तस्वीर को उजागर करें।' इस वीडियो को पांच हजार से ज्यादा लोग लाइक और चार हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं।

जोधपुर में होने जा रही है साल की सबसे बड़ी शादी

जोधपुर में होने जा रही है साल की सबसे बड़ी शादी

इस वीडियो के कारण प्रियंका की काफी आलोचना हो रही है। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो चर्चा जोरों पर है कि प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस के साथ 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। ये शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में होगी, जिसके लिए हाल ही में उनकी मां पैलेस पहुंची थीं। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और कार्यक्रम 29 नवंबर से शुरू हो जाएगा।

जिस कंडोम का विज्ञापन करते हैं रणवीर, उसने कैसे दी उन्हें शादी की बधाई, देखिएजिस कंडोम का विज्ञापन करते हैं रणवीर, उसने कैसे दी उन्हें शादी की बधाई, देखिए

Comments
English summary
Does Priyanka Chopra Hires Two People To Act As Fans? Twitter Thinks So!
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X