वो बाजा बजाता रहा, डॉक्टर उसका दिमाग खोलकर ऑपरेट करते रहे
बेंगलुरु। बेंगलुरु का रहने वाला एक टेक्नीशियन जो संगीतकार है और गिटार बजाता है। यह गिटारिस्ट न्युरोलॉजिकल डिसऑर्डर से ग्रसित है। बेंगलुरु के सिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर जब इसका इलाज कर रहे थे तब वह डॉक्टरों को अपने गिटार से मधुर धुन सुनाए जा रहा था। यह हैरान करने वाली कहानी है तुषार (बदला हुआ नाम) की जिसे न्युरोलॉजिकल डिसऑर्डर होने के कारण उसके बायें हाथ की उंगलियों में ऐंठन होती है।

अगर आप सोच रहे हैं कि तुषार ने ऑपरेशन के दौरान गिटार क्यों बजाया तो इसका कारण बड़ा ही साहसी है। दरअसल तुषार जब गिटार बजाता है तो उसके बायें हाथ में ऐंठन होती है और उस परेशानी का पता लगाने के लिए तुषार गिटार बजाता रहा और डॉक्टरों की टीम इलाज में लगी रही। वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ संजीव सी के अनुसार, "गिटार बजाने के दौरान ही उसे यह समस्या होती थी और यह पता लगाने के लिए उसे ये करना जरुरी था। क्योंकि जब तुषार गिटार बजाता है तो ऐंठन के कारण उसे झटके लगते हैं जिससे ब्रेन के कई हिस्सों में समस्या आती है।
Recommended Video

डॉक्टरों के अनुसार एमआरई की मदद से तुषार की खोपड़ी में चार स्क्रू की लगाए गए और सिर में एक स्पेशल फ्रैम बिठायी गई। जिसके बाद एमआरई की तस्वीरों से मस्तिष्क में उस टारगेट को खोजा गया जहां पर तुषार को दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों के अनुसार मस्तिष्क में यह टारगेट पॉइंट 8 से 9 सेमी गहरा था।
डॉक्टरों ने एनेस्थेसिया की मदद से तुषार की खोपड़ी में 14 मीमी का छेद कर टारगेट का पता लगाने के लिए एक खास इलेक्ट्रोड को ब्रेन के अंदर पास किया गया। ऑपरेशन के बाद तुषार ने बताया, 'मुझे आश्चर्य हो रहा था क्योंकि मेरी उंगलियां ऑपरेशन टेबल पर जादुई रूप से चल रही थी। सर्जरी के बाद मेरी उंगलियां 100 प्रतिशत ठीक हो गयी है और अब पहले की तरह मेरी उंगलियां मूव कर सकती है। तीन दिन के भीतर में एक बार फिर हॉस्पिटल पहुंचकर मैंने गिटार बजाया'।












Click it and Unblock the Notifications