क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

युवक के पेट से निकलीं अंगूठी, चिलम, नेलकटर, चाकू समेत 80 चीजें, डॉक्टर रह गए हैरान

Google Oneindia News

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक अस्पताल में डॉक्टर ने एक 24 साल के युवक का ऑपरेशन किया। डॉक्टर ने उसके पेट से चिलम, नेलकटर, चाबियां, की-रिंग, सिक्के, लोहे की तार व छोटे टुकड़े, सेफ्टी पिन, आरी पत्ते, चाकू, माला, पायल के घुंघरू और अंगूठी समेत 80 चीजें निकाली हैं। इतनी सारी चीजें देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। मरीज का नाम गजेंद्र बताया जा रही है। ऑपरेशन के बाद फिलहाल वह स्वस्थ्य है।

 गजेंद्र का ऑपरेशन 90 मिनट तक चला

गजेंद्र का ऑपरेशन 90 मिनट तक चला

युवक को 15 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उसके पेट में भयंकर दर्द हो रहा था। साथ ही उसे उल्टी हो रही थीं वहीं ना खाना खा पा रहा था और ना ही पानी पी पा रहा था। डॉक्टर को गजेंद्र के एक्स-रे, सिटी स्कैन और एंडोस्कॉपी में कई तरह की चीजें नजर आईं थी। जिसके बाद डॉक्टर ने उसकी सर्जरी की थी। गजेंद्र का ऑपरेशन 90 मिनट तक चला। डॉ. शर्मा के अनुसार ज्यादातर चीजें उनके अमाशय और कुछ बड़ी आंत में मिलीं। इस वजह से एक जगह गजेंद्र को अल्सर हुआ है।

 मरीज ने नशे की हालत में ये सारी चीजें निगल ली थीं

मरीज ने नशे की हालत में ये सारी चीजें निगल ली थीं

युवक की सर्जरी करने वाली डॉक्टर डीके शर्मा ने बताया कि, मरीज ने नशे की हालत में ये सारी चीजें निगल ली थीं। गजेंद्र के पिता भीमराज मेघवाल का कहना है कि उसे एक साल से गांजे की लत थी। वो घर पर भी किसी से कुछ नहीं बोलता था। उसने ये सब चीजें कब खाईं इसके बारे में न तो उसकी पत्नी को पता पड़ा और न ही घर के किसी अन्य सदस्य को।

<strong>संसद में शपथ के दौरान राहुल गांधी से हुई ये भूल, राजनाथ सिंह ने दिलाई याद</strong>संसद में शपथ के दौरान राहुल गांधी से हुई ये भूल, राजनाथ सिंह ने दिलाई याद

गजेंद्र मनोरोग से ग्रसित बताया जाता है

युवक का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का कहना है कि, उन्होंने इससे पहले ऐसा केस नहीं देखा है। बताया जा रहा है कि, गजेंद्र मनोरोग से ग्रसित बताया जाता है। इस स्थिति के चलते उसे वे सब चीजें खा लीं जो उसे नहीं खानी चाहिए थी। फिलहाल युवक की हालत में सुधार है। इस मामले के सामने के बाद जिसने भी इस बारे में सुना वह बिना चौंके नहीं रहा।

<strong>साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शपथ पर विवाद, अपने नाम में शामिल किया था गुरू का नाम</strong>साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शपथ पर विवाद, अपने नाम में शामिल किया था गुरू का नाम

Comments
English summary
Doctors remove more than 80 items including keys, coins & 'chillam a patient's stomach in Udaipur
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X