दिल्ली के डॉक्टरों ने कोलकाता में हुई डॉक्टर की मौत के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के विरोध में शनिवार को नई दिल्ली में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। गुरुवार रात सरकारी अस्पताल के सेमिनार में 32 वर्षीय महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली थी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क के राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ ध्रुव चौहान ने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

डॉक्टरों ने कहा "इस भयावह घटना ने पूरे देश में चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को भारी चिंता में डाल दिया है। डर इतना गहरा है कि डॉक्टर अब अपने कर्तव्यों का पालन करने को लेकर चिंतित हैं, जब तक कि सख्त सुरक्षा उपाय लागू नहीं किए जाते।"
जांच और सुरक्षा की मांग
विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें डॉक्टरों ने पोस्टर और मोमबत्तियाँ लेकर मौत की सीबीआई जांच की मांग की। हिंदू राव अस्पताल, एलएनजेपी अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कई रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस दुखद घटना की जांच की मांग की है।
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता ने सामूहिक आक्रोश पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "कैंडल मार्च हमारे सामूहिक आक्रोश और न्याय की मांग का प्रतीक था। हम अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करने और सभी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं। सभी हितधारकों के साथ हमारी आगामी बैठक में कार्रवाई का अगला तरीका तय किया जाएगा।"
सुरक्षा को लेकर चिंताएं
बता दें कोलकाता की मरने वाली रेजिडेन्ट डॉक्टर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और उस समय ड्यूटी पर थी जब उस पर हमला किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने अस्पतालों में काम करते समय डॉक्टरों के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है।
डॉ. चौहान ने सवाल किया "डॉक्टर केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के सख्त क्रियान्वयन और कार्यस्थल पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अगर वे अपने अस्पतालों और कॉलेजों में सुरक्षित नहीं रह सकते, तो वे कहां सुरक्षित रह सकते हैं? जब उनका खुद का जीवन असुरक्षित है, तो वे अपने मरीजों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं?"












Click it and Unblock the Notifications