गोरखपुर बीआरडी कांड में दो साल बाद डॉ. कफील खान को मिली क्लीन चिट, जेल में गुजरे 9 महीने
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2017 में आक्सीजन की कमी के कारण 60 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में दो साल से निलंबित चल रहे डॉक्टर कफील को भ्रष्टाचार और हादसे के दिन अपने कर्तव्य का पालन ना करने के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर कफील ने घटना की रात बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की थी।

डॉक्टर कफील को दो साल बाद क्लीन चिट
गुरुवार को बीआरडी अधिकारियों ने डॉक्टर कफील को रिपोर्ट की कॉपी सौंपी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उस वक्त कफील खान इंसेफेलाइटिस वार्ड के इंचार्ज नहीं थे और उन्होंने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की थी। इस मामले में जांच अधिकारी हिमांशु कुमार, प्रमुख सचिव (टिकट और पंजीकरण विभाग) को यूपी के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 18 अप्रैल को रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कफील ने लापरवाही नहीं की थी। उस रात (10-11 अगस्त, 2017) स्थिति पर काबू पाने के लिए उन्होंने सभी तरह के प्रयास किए थे।

कफील ने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की थी- रिपोर्ट
जांच रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर कफील खान अपने सीनियर अधिकारियों को ऑक्सीजन की कमी के बारे में पहले ही बता चुके थे। इसके अलावा इस रिपोर्ट में ये भी मेंशन है कि तब कफील खान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस वार्ड के नोडल अफसर नहीं थे। साथ ही ये भी कहा गया है कि कफील खान ने अपनी व्यक्तिगत क्षमता से ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराए थे।

9 महीने जेल में गुजार चुके हैं कफील खान
बता दें कि इस मामले में जमानत पर रिहा होने के बावजूद डॉक्टर कफील खान लगातार निलंबित रहे। उन्होंने पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। कफील खान ने 5 महीने तक उन्हें अंधेरे में रखने के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कफील खान ने कहा कि वे हमेशा से जानते थे कि निर्दोष हैं। वे कहते हैं, 'घटना वाली रात जो कुछ संभव था, एक डॉक्टर होने के नाते मैंने वो सब किया, लेकिन मुझे जेल में डाल दिया गया, मेरे परिवार को परेशान किया गया, मुझे निलंबित कर दिया गया।'
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम?












Click it and Unblock the Notifications