OMG! TB की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची 27 साल की महिला, जांच किया तो फेफड़े में मिला कंडोम
नई दिल्ली: दुनिया में रोजाना सैकड़ों अजीबो-गरीब मामले होते रहते हैं। पहले के जमाने में इनका पता नहीं चल पाता था, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में चीजें तुरंत वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक महिला टीबी यानी तपेदिक (Tuberculosis) के इलाज के लिए महीनों डॉक्टरों के पास चक्कर लगाती रही, लेकिन में जो कुछ हुआ उसे जानकर सभी हैरान रह गए।

शुरुआत में लगा टीबी का केस
दरअसल एक 27 वर्षीय महिला को कई महीनों से लगातार खांसी आ रही थी। इसके बाद उसे बलगम और बुखार की समस्या हुई। जिस पर वो डॉक्टरों के पास पहुंची। करीब 6 महीने तक ये सिलसिला चला। शुरुआत में डॉक्टरों को लगा कि ये टीबी का केस है, इसके लिए उन्होंने कई तरह की जांच की। बाद में एंटीबायोटिक्स और एंटी-ट्यूबरक्लोसिस के जरिए उसका इलाज शुरू किया गया।

महिला की सेहत पर नहीं हुआ कोई फर्क
काफी दिनों तक इलाज के बाद भी महिला की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उसके साथ वही समस्याएं बनी हुई थी। बाद में महिला के बलगम की जांच की गई, जिस पर टीबी की रिपोर्ट निगेटिव आई। फिर एक्स-रे में फेफड़े के ऊपरी दाहिने हिस्से में सूजन पाई गई। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन करने की तैयारी की।

ऑपरेशन के दौरान निकला कंडोम
ऑपरेशन में एक बैग निकला, जो अजीब तरह का था। डॉक्टरों को भी नहीं समझ आ रहा था कि वो क्या है। बाद में जांच के दौरान वो कंडोम निकला। जिसका काफी हिस्सा नष्ट हो चुका था। इस बीच पति से बात करने पर पता चला कि महिला ने संभोग के वक्त गलती से कंडोम को निगल लिया था, जिस वजह से वो फेफड़े में जाकर अटक गया था।

एक और ब्रोंकोस्कोपी की जरूरत
आखिरकार महिला की बीमारी और परेशानी को दूर करते हुए डॉक्टरों ने असलियत का पता लगा ही लिया। इसके अलावा डॉक्टरों ने महिला के फेफड़ों में फंसे कंडोम के बचे छोटे टुकड़ों को बाहर निकालने के लिए एक और ब्रोंकोस्कोपी कराने की जरूरत बताई है, जिसके बाद महिला को इस समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगा।
समुद्र से बाहर आया बिना चेहरे वाला 4000 किलो वजनी डरावना जीव, Photos देख लोगों ने बताया 'राक्षस'