तो इस वजह से होती है समान कद के साथी की चाहत

नयी दिल्ली। शादी से पहले अक्सर लोग दुल्हा-दुल्हन की लंबाई पर विशेष ध्यान देते हैं। हर लड़का-लड़की चाहता है कि उसे उसकी लंबाई का साथी मिले। ऐसी चाहत रखना भी गलत नहीं है। ऐसे में शोधकर्ताओं ने इसके पीछे की वजह भी ढ़ूढ़ निकाली है। शोधकर्ताओं ने ऐसे जीन खोज लिए हैं, जो इंसान की लंबाई को निर्धारण करता है। अगर आप पापा बनने वाले हैं तो जरूर पढ़े यह खबर

 partner

ये जीन लंबाई के लिए जिम्मेदार होते हैं और वे इस मनोभाव को भी प्रभावित करते हैं कि लोग अपने समान कद वाला साथी क्यों चुनते हैं। ये रिसर्च जीनोम बॉयोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई है। इस शोध के मुताबिक रूमानी साथी की हमारी पसंद, हमारी अपेक्षा से अधिक जीन द्वारा निर्धारित हो सकती है।

GOOD NEWS: अब आपकी स्किन से पैदा होंगे बच्चे

स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से संबद्ध मुख्य शोधकर्ता अल्बर्ट टेनेसा ने के मुताबिक हम अपने साथी का चुनाव जिस तरह करते हैं, उसका मानव आबादी पर महत्वपूर्ण जैविक प्रभाव होता है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने 13000 से अधिक विषमलैंगिक जोड़ों के जीन संबंधित जानकारी का विश्लेषण किया। जिसके बाद उन्होंने पाया कि 89 प्रतिशत जीन संबंधित विविधता जो किसी व्यक्ति के कद का निर्धारण करती है, वह किसी साथी के चयन में उसके कद को महत्व देने की सोच को भी प्रभावित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+