Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तो अब पूरी तरह से आजाद हो चुका है पीओके जानिए कहां

नई दिल्‍ली। जब से भारत में पीओके में पाकिस्‍तान की सेना और वहां की पुलिस की ओर से जारी अत्‍याचार का वीडियो जारी हुआ है तब से ही यह हिस्‍सा सुर्खियों में बना हुआ है। पाक अधिकृत कश्‍मीर यानी कश्‍मीर का वह हिस्‍सा जो अब पाक के कब्‍जे में है।

azad-kashmir-wikipedia

जब हमने सोचा कि क्‍यों न पीओके के बारे में गूगल पर सर्च किया जाए और विकीपीडिया पर इससे जुड़ी कुछ जानकारियों को तलाशा जाए तो हम हैरान थे। विकीपीडिया पर पीओके के नाम से कोई भी पेज नहीं है। अगर पीओके के बारे में कुछ भी दिया हुआ है तो वह आजाद कश्‍मीर के तौर पर दर्ज है।

आपको बता दें कि विकीपीडिया अमेरिका में जन्‍मी वह वेबसाइट है जिसे लोग किसी भी विषय का इनसाइक्‍लोपिडिया मान लेते हैं। इस पर हर देश के लोगों को अधिकार होता है कि वह जानकारियों को जोड़ सकें या फिर उसमें एडिटिंग कर सकें। कई लोग हर घंटे इसमें कुछ न कुछ परिवर्तन करते रहते हैं।

जो जानकारियां इसमें दर्ज हैं उसके मुताबिक यह जम्‍मू कश्‍मीर का वह हिस्‍सा है जिसे भारत से सन 1947 में आजाद कराया गया था। यानी वह समय जब भारत और पाकिस्‍तान का बंटवारा हुआ था। इसकी राजधानी के तौर पर मुजफ्फराबाद का नाम दर्ज है।

विकीपीडिया के इस पेज में आखिरी में लिखा है कि यह कश्‍मीर का वह हिस्‍सा है जिसे भारत पोओके या फिर पाक के कब्‍जे वाले कश्‍मीर यानी पीएचके के नाम से जानता है।

पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बुधवार को यूनाइटेड नेशंस में अपना भाषण दे रहे थे। इसमें उन्‍होंने कश्‍मीर में जारी भारत के गलत रवैये का जिक्र किया लेकिन पीओके में जारी ज्‍यादतियों पर पाक चुप हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+