VIDEO: ब्रेस्टमिल्क और ब्लड से ज्वैलरी बनाती हैं प्रीति, अब बताई इसके पीछे की 'इमोशनल वजह'
नई दिल्ली: पहले के जमाने में महिलाएं सिर्फ सोने और चांदी की ही ज्वैलरी पहनती थीं, लेकिन अब सब कुछ बदल गया है। पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल ज्वैलरी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा। भारत भी इससे अछूता नहीं है, लेकिन अब एक महिला ने ऐसी चीजों का इस्तेमाल करके ज्वैलरी बनाई है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

मृत पिता के खून से बनाई ज्वैलरी
इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हो रही है, जिसको Magic Of Memories नाम के पेज ने शेयर किया है। जिसमें एक खूबसूरत ज्वैलरी को दिखाया गया। ये ज्वैलरी एक पिता के सूखे खून से बनाई गई है, जो जिंदा नहीं हैं। इसको लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस आइडिया की भी काफी ज्यादा तारीफ हो रही।

ये सुकून देने वाला...
वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया कि ये ज्वैलरी स्वर्ग में रहने वाले पिता के सूखे खून का उपयोग करके बनाई गई है, लेकिन जिस परिवार को वो छोड़ गए वो दुखी हैं। साथ ही उन्होंने ये अनमोल खजाना पाया है। बहुत से लोगों को ये अजीब लगेगा, लेकिन ये उन लोगों के लिए सुकून देने वाला है, जिन्होंने अपनों को खोया है।

डीएनए से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल
इस पेज की पड़ताल करने पर पता चला कि ये ज्वैलरी प्रीति मैगगो ने तैयार की है, वो डीएनए से जुड़ी चीजों का प्रयोग करके अद्भूत ज्वैलरी बनाने में माहिर हैं। आमतौर पर वो अपनी ज्वैलरी में ब्रेस्टमिल्क, बाल, खून आदि का प्रयोग करती हैं। इसके साथ वो उसके वीडियो इंस्टाग्राम पर भी डालती हैं, जो काफी हिट रहते हैं। हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस सफर के बारे में विस्तार से बताया।

फेसबुक वीडियो से आया आइडिया
प्रीति के मुताबिक वो जब गर्भवती थीं, तब वो एक आई हॉस्पिटल में काम करती थीं। उनके लिए मां बनने का अनुभव काफी सुखद था, लेकिन वो 9 टू 5 जॉब से अपने बच्चे के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकती थीं। इसी वजह से उन्होंने कुछ अलग करने की सोची। उस दौरान उनको फेसबुक पर एक वीडियो दिखा, जिसमें एक शख्स ब्रेस्टमिल्क से ज्वैलरी बना रहा था। इसके बाद उन्होंने भी इस आइडिया पर काम करना शुरू कर दिया।

अमेरिका में किया कोर्स
प्रीति के मुताबिक उन्होंने अपने पति से इस मुद्दे पर चर्चा की थी। उन्होंने उनका पूरा समर्थन किया। जब उन्होंने ये काम शुरू किया तो इस तरह की ज्वैलरी बनाने वाली कोई कंपनी या अच्छा शख्स भारत में नहीं था। उन्होंने इसके लिए अमेरिका में कुछ ज्वैलरी कोर्स किए। शुरुआत में उन्होंने अपने ब्रेस्टमिल्क से ज्वैलरी बनाई। फिर उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए इस तरह का काम किया। बहुत सारी असफलताओं के बाद आखिर में 2019 में उनका बिजनेस शुरू हो गया। तब से वो इस काम में लगी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications