एम करुणानिधि की डीएमके भाजपा को बाहरी समर्थन देने के लिए तैयार

karunanidhi
चेन्‍नई। एक ओर अन्‍नाद्रमुक पार्टी की सुप्रीमो और तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता ने नरेंद्र मोदी की तारीफ और गठबंधन की बात करने के चलते अपने ही पार्टी के नेता मलईसामी को निष्‍कासित कर दिया है तो दूसरी ओर द्रमुक पार्टी के मुखिया एम करुणानिधि ने कहा है कि वह भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन दे सकती है। इसी को राजनीति कहते हैं।

डीएमके पार्टी के प्रवक्‍ता टीएस इलंगोवन ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के माध्‍यम से संबोधित करते हुए कहा कि यदि भाजपा चाहेगी तो हमारी पार्टी उसे बाहर से समर्थन देने के लिए तैयार है। एक बात तो साफ हो गई है कि क्षेत्रीय पार्टी ज्‍यादा से ज्‍यादा पॉवर में आने की सोच रही हैं। तमिलनाडु में जयललिता की सरकार के आने के बाद धीरे-धीरे अपनी साख खो रही द्रमुक पार्टी ने अब बीजेपी का दामन थामने की सोच ली है। इससे यह साफ हो गया है कि मोदी का वचन सबका हाथ, सबका साथ जल्‍द ही सिद्ध होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+