डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि अस्पताल में भर्ती, बदली जानी है ट्रेकोस्टोमी ट्यूब

चेन्नई। डीएमके के अध्यक्ष एम करुणानिधि को बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 95 साल के करुणानिधि को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी ट्रेकोस्टोमी ट्यूब (सांस लेने के लिए मरीज को लगाई गई नली) बदली जानी है। अस्पताल की ओर से जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, बुधवार सुबह करुणानिधि को अस्पताल लाया गया है, शाम तक उनकी ट्रेकोस्टोमी ट्यूब बदलने का प्रोसेस पूरा हो जाएगा और उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

DMK Chief M Karunanidhi Admitted to Kauvery Hospital in Chennai

एम करुणानिधि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। अभी डीएमके तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी है। करुणानिधि काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। करुणानिधि चल नहीं पाते हैं, वो व्हीलचेयर पर बैठकर ही थोड़ी-बहुत देर के लिए घर से बाहर कभी दिखते हैं।

फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए करुणानिधि देश के सबसे बुजुर्ग नेताओं में से एक हैं। 1969 से 2011 के बीच वो पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे हैं। करुणानिधि का राजनीतिक करियार छह दशक से ज्यादा का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+