डीके शिवकुमार का आरोप- सिंगापुर में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार गिराने की रची जा रही है साजिश

कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार ने बड़ा आरोप लगाया है। डीके ने कहा सिंगापुर में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को गिराए जाने की साजिश रची जा रही है।

सोमवार को कर्नाटक डिप्‍टी सीएम ने दावा करते हुए कहा कि उन्‍हें जानकारी है कि राज्य के कांग्रेस शासन को गिराने के लिए सिंगापुर में एक साजिश रची जा रही है, जिससे राजनीतिक दलों को झटका लगा है।

d-k-shivakumar

बेंगलुरू में पत्रकारों से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा था कि मुझे जेडीएस नेता एचडी कुमारस्‍वामी की सिंगापुर यात्रा के बारे में जानकारी मिली है। उन्‍होंने कहा यहां बेंगलुरु में एक गेम प्लान को अंतिम रूप देने के बजाय वो हमारी सरकार गिराने के लिए एक रणनीति पर काम करने के लिए सिंगापुर चले गए। डीके ने दावा किया कि वो सब कुछ जानते हैं।

डीके शिवकुमार ने का ये सब उनकी रणनीति का हिस्सा था और उन्हें इसकी जानकारी हो गयी थी। उन्होंने कहा कि अगर साजिश को बेंगलुरु में अंजाम दिया गया तो इसकी विस्तृत जानकारी सामने आ जाएगी।

इसके साथ ही डीके ने कहा पूर्व विरोधी अब एक दूसरे को अपना साझेदार बना रहे है, उन्हें नहीं पता कि वे कितने सफल होंगे। उन्‍होंने कहा लेकिन चिंता ना करिए कांग्रेस सभी पर कड़ी नजर रख रही है।

बता दें ये डीके शिवकुमार का ये बयान कर्नाटक के पूर्व बीजेपी मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और जेडीएस के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की बेंगलुरू में 21 जुलाई को हुई एक प्रेस कान्‍फ्रेंस के बाद आया है। इस मौके पर भाजपा और जेडीएस ने प्रदेश में विभिन्न मुद्दों पर राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का ऐलान किया है।

इस प्रेस वार्ता में कर्नाटक पूर्व सीएम कुमारस्‍वमी ने कहा था कि भाजपा और हमारी जेडीएस दोनों कर्नाटक में विपक्ष में है और हमने मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ सदन के बाहर और अंदर मिलकर लड़ने का निर्णय लिया है। कुमारस्‍वामी ने कहा ये फैसला हमने राज्‍य के कल्‍याण के लिए लिया है।

वहीं कर्नाटक में भाजपा के साथ आई जेडीएस के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा मंगवार को पत्र‍कारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी जेडीएस एन‍डीए या विपक्षी गठबंध INDIA में शामिल होने की कोई योजना नहीं बनाई है । इसके साथ ही उन्‍होंने ऐलान किया कि हमारी पार्टी चाले छह सीट जीते या सात सीटे जीते, जेडीएस स्‍वतंत्र रूप से ही काम करेगी।

पूर्व प्रधान मंत्री और जद (एस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवेगौड़ा ने हालांकि कहा कि उनकी पार्टी ने एनडीए या भारत में शामिल होने की योजना नहीं बनाई है, और यह स्वतंत्र रूप से काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+