डीके शिवकुमार का आरोप- CM कार्यालय रिटर्निंग अधिकारियों को कांग्रेस कैंडीडेट के आवेदन खारिज करने के लिए कह रहा
डीके शिवकुमार ने CM बसवराज बोम्मई कार्यालय पर आरोप लगाया है कि वो लोग रिटर्निंग अधिकारियों को कांग्रेस कैंडीडेट के आवेदन खारिज करने के लिए फोन कर रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का नामांकन शुक्रवार को स्वीकार कर लिया है। वही एक दिन बाद शनिवार को डीके शिवकुमार ने सीएम बोम्मई का कार्यालय पर आरोप लगाया है कि वो रिटर्निंग अधिकारियों को उनके उम्मीदवारों के आवेदनों को खारिज करने के लिए कह रहे हैं।
शिवकुमार ने आरोप लगाया है कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का कार्यालय रिटर्निंग अधिकारियों को फोन कर रहा है और उनसे कांग्रेस के उम्मीदवारों के आवेदन खारिज करने के लिए दबाव बना रहा है।
शिवकुमार का दावा और नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं
इसके साथ ही शिवकुमार ने दावा किया कि कर्नाटक के कई नेता पहले ही हमारी कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ चुके हैं। कई अन्य जिला और तालुक इकाइयों में कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं । उन्होंने कहा मैंने अपने नेताओं को भी यही सुझाव दिया है। मैं उन लोगों का स्वागत करता हूं जो हमसे जुड़ना चाहते हैं।
सीएमओ कार्यालय की कॉल डिटेल चेक करवाएं
शिवकुमार ने इसके साथ ही दावा किया कि कर्नाटक सीएम बसवरा बोम्मई ने उनसे कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशियों की गलतियों को सुधारने के लिए कहा है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने मांग की कि चुनाव आयोग (ईसी) को मामले की जांच करनी चाहिए और सच्चाई का पता लगाने के लिए सीएमओ के कॉल डिटेल्स चेक करवाए।
कांग्रेस नेताओं का नामांकन अयोग्य करवाने की साजिश हो रही
एनएनआई न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा कानूनी टीम और सीएम कार्यालय कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन को अयोग्य घोषित किया जाए इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मैं ईसीआई से मुख्यमंत्री के कॉल रजिस्टर को एकत्र करने का अनुरोध करता हूं। सावदत्ती में भी ऐसा ही हुआ।
मेरे आवेदन को भी अयोग्य ठहराने की कोशिश की
शिवकुमार ने कहा सभी को पता है कि मेरे कई बार नामांकन दाखिल करने के बाद भी उन्होंने मेरे मामले में कैसे काम किया। उन्होंने मेरे आवेदन को भी अयोग्य ठहराने की कोशिश की। सीएम ऑफिस खुद रिटर्निंग अधिकारियों को उनके अप्लीकेशन के आवेदन स्वीकार करने के लिए कहने के लिए कदाचार में भाग ले रहा है। डीके शिवकुमार ने कहा कर्नाटक सीएम बोम्मई भी इसमें शामिल हैं।
बैक अप प्लॉन के तहत किया भाई ने भी किया था नामांकन
याद रहे डी के शिवकुमार के खिलाफ कई केस दर्ज है कहीं उनका नामांकन रद्द ना हो जाए इसलिए उन्होंने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद अपनी ही सीट से अपने भाई डीके सुरेश जो बेंगलुरु ग्रामीण सांसद हैं उन्हें भी कनकपुरा सीट से नामांकन करवाया था। ये उन्हाेंने बैकअप प्लॉन के तहत किया था। ताकि अगर उनका नामांकन चुनाव आयोग द्वारा खारिज देता है तो उनकी सीट से उनका भाई चुनाव लड़ सके।












Click it and Unblock the Notifications