दिवाली पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने देशवासियों को दिए संदेश
श्री श्री रवि शंकर ने कहा है कि दिवाली के दिन वर्षभर की नकारात्मकता और शिकायतों को भूलने का है
नई दिल्ली। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि दिवाली हमारे देश में सदियों से ही मनाई जा रही है। जीवन का सम्बन्ध प्रकाश से रहा है। इस दिवाली स्वयं के भीतर ज्ञान का दीप जलाएं। प्रसन्न रहें,संतुष्ट रहें और अपने चारों ओर ये ही सन्देश फैलाएं।

श्री श्री रवि शंकर ने कहा है कि दिवाली के दिन वर्षभर की नकारात्मकता और शिकायतों को भूलने का है। यह समय है उस बुद्धिमता को पहचानने का जो आपने अर्जित की है और नये का स्वागत करने का। जब सही बुद्धिमता उपजती है तो वह उत्सव उत्पन्न करती है।
इस दिवाली पर ज्ञान का उत्सव मनाये और मानवता की सेवा का संकल्प लें। अपने हृदय में प्रेम का दीप जलाएं। दूसरो की सेवा करने के भाव से करुणा का दीप जलाएं। अन्धकार को दूर करने के लिये ज्ञान और दिव्यता ने जो हमें संपन्नता दी है, उसके लिये कृतज्ञता का दीप जलाएं।












Click it and Unblock the Notifications