Diwali Fireworks Safety Tips: 'ढीले कपड़े ना पहनें', आतिशबाजी करते वक्त बरतें ये सावधानी
Diwali Fireworks Safety Tips and Precautions: दिवाली पर लोग पटाखे जलाते हैं, बच्चों के लिए तो ये इस त्योहार का बहुत बड़ा आकर्षण है लेकिन बढ़ते प्रदूषण की वजह से पटाखों का चलन थोड़ा कम होने लगा है।
लेकिन अभी भी बहुत सारे लोगों का मानना है कि बिना पटाखों के तो दीवाली अधूरी है लेकिन आतिशबाजी करते वक्त हमेशा सावधानी बरतें क्योंकि अक्सर इंसान जोश में होश गंवा देता है जिसकी वजह से बाद में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

इसलिए यहां हम आपको बताते हैं दिवाली के पटाखों को जलाते वक्त क्या-क्या सुरक्षा और सावधानियां बरतनी होती है...
- पटाखों को हमेशा खुले और खाली स्थान पर ही जलाएं।
- घर के अंदर या संकरे स्थानों पर पटाखे भूलकर भी ना जलाएं।
- पटाखों को ऐसी जगह पर जलाएं जहाँ आसपास कोई ज्वलनशील पदार्थ जैसे मिट्टी का तेल, पेट्रोल,वाहन या प्लास्टिक का सामान न हो।
- बच्चों को पटाखे अकेले जलाने न दें , आतिशबाजी करते वक्त हमेशा उनके साथ रहें।
- पटाखे जलाते वक्त ढीले-ढ़ाले कपड़े ना पहनें, हमेशा फिट वाले कपड़े पहनें।
- सिंथेटिक कपड़े जल्दी आग पकड़ सकते हैं, इसलिए इन्हें पहनने से बचें।
- छोटे बच्चों को ढीले और फुल स्लीव्स के कपड़े पहनाएं।
- जहां पटाखे जला रहे हों वहां पर एक बाल्टी में पानी भरकर भी रखें, किसी भी अप्रिय स्थिति में पानी तुरंत आग बुझाने में मदद कर सकता है।
- बच्चों को हल्के और सुरक्षित पटाखे ही दें, जैसे कि अनार या फूलझड़ी।
- अच्छी गुणवत्ता वाले पटाखे खरीदें।
- पटाखों की पैकेजिंग पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसी अनुसार उपयोग करें।
- माचिस या लाइटर का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें।
- पटाखा जलाने के तुरंत बाद ही उससे सुरक्षित दूरी बना लें।
- पटाखों को हमेशा चेहरे से दूर रखते हुए जलाएं।
- पटाखों को हाथ में पकड़कर कभी न जलाएं।
- अगर कोई पटाखा एक बार में नहीं जलता है, तो उसे बार-बार जलाने की कोशिश न करें। उसे कुछ देर तक छोड़ दें और बाद में पानी से बुझा दें।
- पुराने या नमी लगे पटाखे कभी न जलाएं क्योंकि इनमें फटने का खतरा ज्यादा होता है।
- पटाखों की वजह से हवा और ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। जरूरत से ज्यादा पटाखे न जलाएं, और जहाँ तक संभव हो, ईको-फ्रेंडली पटाखों का ही इस्तेमाल करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications