पूर्व कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज दिव्या स्पंदन का ट्विटर पर कमबैक, इस ट्वीट की हो रही चर्चा
नई दिल्ली। अभिनेत्री और कांग्रेस की पूर्व सोशल मीडिया इंचार्ज दिव्या स्पंदन ने एक साल बाद फिर से ट्वीटर पर लौट आई हैं। कमबैक करते हुए उन्होंने पहला ट्वीट केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के उस ट्वीट के जवाब में किया है जो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पीएम केयर्स फंड के फैसले पर किया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए जितेंद्र सिंह ने लिखा था 'कोर्ट ने पीएम केयर्स फंड की वैधता को बरकरार रखा है। फंड को एनडीआरएफ में भेजने के लिए आदेश देने से इनकार कर दिया है। उम्मीद करता हूं इससे साफ और स्पष्ट संदेश पहुंच गया होगा।'

जितेंद्र सिंह के इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए पूर्व कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज ने लिखा कि 'दिन के उजाले की तरह साफ है, दाल में जरूर कुछ काला है'। दिव्या का ट्वीट आते ही सोशल मीडिया पर उनका स्वागत किया जा रहा है। खबर पोस्ट किए जाने तक इस पर 9700 लाइक और 2400 बार रिट्वीट किया जा चुका है।
अभिनेत्री से राजनेता बनी दिव्या ने एक साल पहले ट्वीटर एकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था जब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हो गई थी। उन्होंने अपने ट्वीट भी हटा लिए थे यहां तक की बायो भी हटा दिया था। तब कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि वे राजनीति से ब्रेक ले रही हैं। इस दौरान उनके फिर से फिल्मों में लौटने की खबर भी आई। अक्टूबर 2019 में उनकी एक तेलुगु फिल्म दिल का राजा का टीचर भी रिलीज हुआ था। जुलाई 2020 में वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिर से सक्रिय हुईं जहां वे अक्सर अपनी फोटो अपलोड किया करती थीं।
दिव्या ने हाल ही में राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि 'मैं खुश हूं क्योंकि हिंदू खुश हैं कि राम मंदिर बनने जा रहा है। मैं तब भी खुश होऊंगी जब मुस्लिम खुश होंगे कि मस्जिद बनने जा रही है। मैं सबसे ज्यादा तब खुश होऊंगी जब वे दोनों समझेंगे खुश होने या भगवान को महसूस करने के लिए मस्जिद या मंदिर की जरूरत नहीं है। सच्ची खुशी एक होने में है साथ होने में है। अंदर देखिए बाहर की तरफ नहीं। असली ईश्वर वहां है।'
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications