टॉपलेस फोटोशूट पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल, कहा- मैं ऐसी मानसिकता...
मुंबई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अब बोल्ड फोटोशूट्स का चलन बढ़ता जा रहा है। आए दिन कोई ना कोई एक्ट्रेस अपने टॉपलेस शूट को लेकर सुर्खियों में रहती है। कुछ लोग इस तरह के फोटोशूट को पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसकी आलोचना। अब टॉपलेस फोटोशूट करवाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में दिव्या अग्रवाल का भी नाम जुड़ गया है, जो टीवी इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं।

कई लोगों ने किए बुरे कमेंट
हाल में दिव्या ने एक टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। इसका फोटो और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला। जिसके बाद बहुत सारे लोगों ने उनकी तारीफ की। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे थे, जो फोटोशूट को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे। कई लोगों ने सारी हदें पार करके उनकी पोस्ट पर गंदे-गंदे कमेंट किए। हाल ही में ETimes को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या ने इस मामले पर खुलकर बात की।

क्यों करवाया फोटोशूट?
ट्रोलिंग पर दिव्या ने कहा कि मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं। इसके अलावा वो इस चीज को लेकर भी नहीं सोचतीं कि क्या पोस्ट करना है क्या नहीं। सभी के लिए ट्रोल्स एक बड़ा सिरदर्द हैं। टॉपलेस फोटोशूट की वजहों पर उन्होंने कहा कि 2020 में वो अपने घर में ही रहीं। सभी की तरह उन्होंने भी मुश्किल वक्त देखा। उन्होंने उस दौरान ऐसा करने की सोची जो पहले कभी नहीं किया था। जिसका नतीजा ये फोटोशूट था, जिसको उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए किया है।

पॉपुलरटी के लिए ऐसा कर रहीं?
दिव्या के मुताबिक उनका इरादा अपनी बॉडी का शो ऑफ करने का नहीं था। उन्होंने कई प्लेटफॉर्म्स पर वो कॉन्सेप्ट देखा था, जो उन्हें पसंद आ गया। इस वजह से उन्होंने ये कर डाला। कुछ लोगों को लगता है कि वो ये सब पॉपुलरटी के लिए कर रही हैं, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। ये सोच बहुत ही गलत है। वो इस तरह की मानसिकता का विरोध करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ट्रोल्स और लोगों की गंदी सोच उन्हें प्रभावित नहीं करती, लेकिन ये जीवन के प्रति गलत दृष्टिकोण को दिखाती है।












Click it and Unblock the Notifications