ऐतिहासिक समझौते के बाद UAE का बड़ा कदम, इजरायल के लिए इसी महीने से सीधी फ्लाइट

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल के बीच इसी महीने से सीधी विमान सेवा की शुरुआत हो जाएगी। UAE की सरकारी विमानन कंपनी फ्लाई दुबई ने घोषणा की है वह इसी महीने से दुबई और तेल अवीव के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। दोनों देशों के बीच रोजाना दो फ्लाइट चलाई जाएगी।

FlyDubai

अगस्त में ही यूएई ने इजरायल के साथ अपने राजनयिक संबंध स्थापित करने की घोषणा की थी। प्रमुख अरब देशों में यूएई पहला देश था जिसने इजरायल के साथ सामान्य संबंध स्थापित किए थे। साथ ही दोनों देशों के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने की बात भी कही गई थी। इसी के तहत 31 अगस्त को पहली व्यावसायिक फ्लाइट 31 अगस्त को इजरायल से यूएई पहुंची थी। ये फ्लाइट इस मायने में भी ऐतिहासिक थी कि इसने सऊदी के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी थी। ऐसा करने वाली ये पहली इजरायल फ्लाइट भी बनी थी।

26 नवम्बर से होगी शुरू
अब दुबई की सरकारी विमानन कंपनी फ्लाई दुबई ने 26 नवम्बर से दुबई और तेल अवीव के बीच सप्ताह में 14 फ्लाइट शुरू करने की बात कही है। इस फ्लाइट के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है। इसके लिए फ्लाईदुबई और यूएई की सबसे बड़ी विमानन सेवा एमिरेट्स एयरलाइंस के बीच कोड शेयर समझौता हुआ है जिसके तहत एमीरेट्स फ्लाई दुबई के माध्यम से जाने इजरायल जाने वाले यात्रियों के लिए टिकट बेचेगी।

हाल में हुई समझौतों के तहत यूएई और इजरायल के नागरिक अब बिना वीजा के एक दूसरे के देश में बिना किसी बाधा के यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें वीजा आवेदन करने की जरूरत भी नहीं होगी।

वहीं इजरायल में भी दुबई यात्रा के लिए उत्साह दिख रहा है। इजरायल की दो विमानन कंपनियों इजरायर और अर्किया ने दुबई के लिए 9 दिसम्बर से शुरू होने वाली फ्लाइट के लिए विज्ञापन दिए हैं। हालांकि अभी उन्हें सेवा शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है। वहीं इजरायल की सबसे बड़ी एयरलाइंस एल अल ने अभी तक ऐसी किसी भी तरह की उड़ान के लिए कोई जानकारी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+